महबूबा मुफ्ती का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा- भारत में कश्मीर का विलय पंडित नेहरू ने कराया

By अनुराग गुप्ता | Aug 21, 2021

श्रीनगर। अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति का हवाला देते हुए पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कभी-कभी एक चींटी जो हाथी के सूंड़ में घुस जाती है तो वह उसका जीना हराम कर देती है। इसलिए जम्मू-कश्मीर एक ऐसी रियासत है जो दुनिया में कहीं नहीं है।  

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग बर्दाश्त कर रहे हैं और इसके लिए हिम्मत चाहिए। उन्होंने कहा कि बार-बार कहती हूं कि हमारा इम्तिहान मत लो। पड़ोस में देखों क्या हो रहा है। अमेरिकी जैसी ताकत को भी वहां से बोरियां-बिस्तर उठाकर जाना पड़ा।

महबूबा ने कहा कि आपके पास मौका है अभी भी, जिस प्रकार वाजपेयी जी ने जम्मू-कश्मीर में बातचीत शुरू की। उसी प्रकार आपको भी बातचीत का सिलसिला शुरू करना चाहिए। उन्होंने तल्ख शब्दों में कहा कि आपने गैरकानूनी तरीके से जो लूटा है, जम्मू-कश्मीर के जो टुकड़े-टुकड़े कर दिए हैं, इस गलती को सुधारों नहीं तो बहुत देर हो जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी ढेर 

उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान कई मजहबों का जमावड़ा है। कांग्रेस ने इस मुल्क को संभालकर रखा। उनसे भी गलतियां हुई होंगी। लेकिन पिछले 5-7 साल से जो हो रहा है उसको देखकर लगता है कि भाजपा मुल्क के टुकड़े-टुकड़े करना चाहती है। हिन्दु और मुस्लिम मजहब के ऊपर लोगों को बांटना चाहती है।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को हिन्दुस्तान से मिलाने का काम भाजपा की वजह से नहीं हुआ बल्कि पंडित जवाहरलाल नेहरू की वजह से हुआ है। जो बड़े धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक थे। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा होती तो मुझे नहीं लगता कि जम्मू-कश्मीर आज हिन्दुस्तान का हिस्सा होता। 

प्रमुख खबरें

Rajasthan सरकार ने IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच को दी मंजूरी

Rajasthan में कर्मचारियों का DA तीन प्रतिशत बढ़ा, पेंशनभोगियों को भी DR का तोहफा

उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत, AAIB करेगा जांच

UP Assembly Election के लिए BJP ने तय किया 350 सीटों का लक्ष्य, Amit Shah ने किया कार्यसमिति का आगाज