हार्दिक पंड्या ने शुरू की प्रैक्टिस,जानिए कब करेंगे भारतीय टीम में वापसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 13, 2020

बेंगलुरू। कमर की चोट से उबर रहे भारतीय आलराउंडर हार्दिक पंड्या ने बुधवार को यहां राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में नेट सत्र में हिस्सा लिया। पंड्या ने नेट पर थ्रोडाउन का सामना किया और अधिकांश समय सीधे बल्ले से ही खेले। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगले महीने होने वाले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों या उसके बाद होने वाले आईपीएल के लिए वापसी करेंगे या नहीं।

इसी महीने पूर्ण मैच फिटनेस हासिल करने में नाकाम रहने के बाद पंड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ उसकी सरजमीं पर होने वाली टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो गए थे।

इसे भी पढ़ें: जब न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में केएल राहुल और मनीष पांडे ने की कन्नड़ में बात

पंड्या की पिछले साल अक्टूबर में सर्जरी हुई थी जिसके बाद से वह क्रिकेट से दूर हैं। इस साल आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप को देखते हुए पंड्या की फिटनेस भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि वह मध्यम तेज गति से गेंदबाजी करने के अलावा आक्रामक बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu Bypolls: TVK ने मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटें जीतीं

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर