मिक्स वेजीटेबल पनीर भुर्जी बनाकर तो देखें, लोग वाह-वाह करते रह जाएंगे

By कंचन सिंह | Oct 30, 2020

पनीर भुर्जी तो आपने कई बार खाई होगी, लेकिन सब्ज़ियों के कॉम्बिनेशन वाली स्वादिष्ट पनीर भुर्जी का स्वाद शायद ही कभी चखा होगा। इसमें न तो मसाले ज़्यादा पड़ते हैं और न ही तेल, साथ ही होती है ढेर सारी सब्ज़ियां जो इसे टेस्टी और हेल्दी बनाती है। एक बार ऐसी पनीर भुर्जी बनाकर देखिए बड़े और बच्चे सब मांग-मांगकर खाएंगे। तो चलिए जानते हैं इसकी विधि।

पनीर 200 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)

एक शिमला मिर्च कटी हुई

एक गाजर बारीक कटा हुआ

आधा कप बारीक कटी बीन्स

¼ कप हरी मटर

एक टेबलस्पून हरा धनिया

एक हरी मिर्च

डेढ़ टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट

¼ टीस्पून जीरा

एक प्याज़ बारीक कटा

एक टमाटर बारीक कटा

आधा टीस्पून जीरा-कालीमिर्च पाउडर

आधा टीस्पून धनिया पाउडर

आधा टीस्पून लालमिर्च पाउडर

¼ टीस्पून गरम मसाला

¼ टीस्पून हल्दी

स्वादानुसार नमक

तेल

इसे भी पढ़ें: लंच में इस तरह बनाएं सूखे आलू मटर की सब्जी, जानिए इसकी विधि

विधि-

कड़ाही में तेल गरम करके जीरा का तड़का लगाकर प्याज़ को सुनहरा होने तक भूनें। हरी मिर्च डाल दें। अब अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर थोड़ी देर भूनें, फिर टमाटर डाल दें। अब धनिया पाउडर, जीरा-कालीमिर्च पाउडर, लालमिर्च पाउडर और नमक डालकर भूनें। टमाटर थोड़ा गल जाए तो गाजर, बीन्स और मटर डालकर भूनें। सब्ज़ियों के नरम होने के शिमला मिर्च डालकर भूनें। इसे थोड़ा क्रंची ही रखें। कुकरी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पनीर की सब्ज़ी में क्रंची शिमला मिर्च से सब्जी का स्वाद बहुत अच्छा आता है। अब गरम मसाला डालकर मिलाएं। फिर पनीर डालकर धीमी आंच पर ही इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें। पनीर को पकाने की ज़रूरत नहीं होती, इसलिए जब सब्ज़ियों में यह अच्छी तरह मिल जाएं तो हरा धनिया डालकर आंच से उतार लें। स्वादिष्ट पनीर भुर्जी तैयार है। इसे रोटी या परांठे के साथ सर्व करें।

नोट- कुकरी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पनीर भुर्जी के लिए होममेड पनीर का इस्तेमाल करने पर इसका स्वाद बहुत अच्छा आता है। ऐसे में पनीर को कद्दूकस करने की बजाय हाथ से ही मैश कर लें।

- कंचन सिंह

प्रमुख खबरें

Simdega में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी युवक गिरफ्तार

IGI Airport पर 9.33 करोड़ रुपये का Hydroponic Ganja जब्त, बैंकॉक से आए दो गिरफ्तार

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने Diplomatic Community के साथ मनाया दिवाली मिलन

Punjab Polls 2027: AAP शनिवार को जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट