Haryana में हार के बाद कांग्रेस में खलबली, प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने की इस्तीफे की पेशकश

By अंकित सिंह | Oct 14, 2024

हरियाणा चुनाव में हार के बाद राज्य में कांग्रेस के प्रभारी महासचिव दीपक बाबरिया ने सोमवार को कांग्रेस नेतृत्व से इस्तीफे की पेशकश की। गौरतलब है कि उन्होंने हरियाणा में चुनावी हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफे की पेशकश की थी। दीपक बाबरिया ने पार्टी नेतृत्व से उनकी जगह किसी नये व्यक्ति को जिम्मेदारी देने की मांग की। रिपोर्ट्स की मानें तो दीपक बाबरिया ने राहुल गांधी से कहा कि अब अगर किसी और को हरियाणा का प्रभारी बनाया जाता है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी। 

इसे भी पढ़ें: बगावत की खबरों को Rao Inderjit Singh ने किया खारिज, कहा- मैं मजबूती से भाजपा के साथ खड़ा हूं

उनकी मेहनत और लगन को देखकर पार्टी ने उन्हें दिल्ली और हरियाणा का प्रभारी बनाया। कार्यभार संभालने के बाद बाबरिया ने साफ संदेश दिया कि पार्टी के लिए ईमानदारी से काम करने वालों को इनाम दिया जाएगा। इस बीच, कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने पिछले हफ्ते हरियाणा विधानसभा चुनावों में पार्टी की करारी हार पर एक समीक्षा बैठक की और एक तथ्य-खोज टीम बनाने का फैसला किया जो हार के कारणों का पता लगाने के लिए अपने सभी उम्मीदवारों से बात करेगी।

प्रमुख खबरें

RSS Chief Mohan Bhagwat बोले: भेदभाव न करना ही भारत की धर्मनिरपेक्षता की असली परंपरा

बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी कर BJP मना रही PM Modi का जन्मदिन, Akhilesh Yadav ने साधा निशाना

Anbil Mahesh से 18 करोड़ की धोखाधड़ी केस में CCB ने की आठ घंटे पूछताछ

नंदीग्राम उपचुनाव: Congress प्रत्याशी मिलन प्रधान 2007 के पुराने मामले में गिरफ्तार