बौखलाए पाकिस्तान ने LoC पर रातभर की भारी गोलीबारी, 10 नागरिकों की मौत, जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

By अंकित सिंह | May 07, 2025

बुधवार सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया और पाकिस्तान और पीओके में आतंकी शिविरों पर हमला किया। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में कम से कम 10 नागरिक मारे गए, जबकि 40 से अधिक अन्य घायल हो गए। पाकिस्तानी सेना ने पुंछ और राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम गांवों पर भारी मोर्टार से गोलाबारी की। अधिकारियों ने बताया कि ज्यादा नागरिकों की मौत, गोलाबारी से सबसे अधिक प्रभावित पुंछ जिले में हुईं। 

अधिकारियों ने मृतकों की पहचान बलविंदर कौर उर्फ ​​रूबी (33), मोहम्मद जैन खान (10), उनकी बड़ी बहन जोया खान (12), मोहम्मद अकरम (40), अमरीक सिंह (55), मोहम्मद इकबाल (45), रणजीत सिंह (48), शकीला बी (40) और अमरजीत सिंह (47) के रूप में की गई है। अधिकारियों ने बताया कि बारामूला जिले के उरी सेक्टर में सीमा पार से हुई गोलाबारी में पांच नाबालिग बच्चों सहित 10 लोग घायल हो गए, जबकि राजौरी जिले में तीन अन्य घायल हो गए। खबर यह भी है कि गृह मंत्री अमित शाह ने उमर अब्दुल्ला से बात की है। 

इसे भी पढ़ें: Operation Sindoor: सरकार ने गुरुवार सुबह 11 बजे बुलाई सर्वदलीय बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे अध्यक्षता

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पड़ोसी देश में आतंकी ढांचे को निशाना बनाकर भारत द्वारा किए गए मिसाइल हमलों के बाद पाकिस्तान ने ‘‘अपनी हदें पार करके’’ केंद्र शासित प्रदेश में नागरिक आबादी को निशाना बनाने का काम किया है। अब्दुल्ला ने यहां एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के बाद कहा, ‘‘जैसा कि सूचना मिल रही है, पाकिस्तान ने अपनी हदें पार करके नागरिक आबादी को निशाना बनाने का काम किया है। इसलिए मैंने स्थिति का जायजा लिया है और हम बदलते हालात के साथ उससे निपट रहे हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

Kerala के 12 जिलों के 38 स्थानीय निकाय वार्ड में Bypolls के लिए वोटिंग जारी

Soul After Death: आत्मिक मूर्छा से होता है शरीर त्याग, परलोक विज्ञान ने बताए आत्मा के रोचक रहस्य

Asian Games में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे भारतीय कबड्डी और निशानेबाजी खिलाड़ियों का Delhi Airport पर भव्य स्वागत

Pitru Paksha: गया के अलावा Kashi, Haridwar और Ujjain में भी कर सकते हैं पिंडदान