Pankaj Dheer Birth Anniversary: महाभारत के 'कर्ण' बनकर पंकज धीर को मिली लोकप्रियता, ऐसा रहा फिल्मी सफर

By अनन्या मिश्रा | Nov 09, 2025

आज ही के दिन यानी की 09 नवंबर को भारतीय टेलीविजन और फिल्म जगत के फेमस अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया था। वह एक सफल अभिनेता ही नहीं बल्कि एक निर्देशक के रूप में भी जाने जाते थे। पंकज धीर की अभिनय क्षमता और गहराई आज भी नए कलाकारों के लिए प्रेरणा है।

इसे भी पढ़ें: सिनेमा के सुनहरे परदे और सुनहरे दौर का रोशन सितारा थीं सुलक्षणा पंडित

जन्म और परिवार

पंजाब में 09 नवंबर को 1956 को पंकज धीर का जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम सीएल धीर था और वह फेमस डायरेक्टर थे। उन्होंने मुंबई से स्कूली शिक्षा पूरी की और फिर पंकज धीर ने अपने ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। कॉलेज के दिनों में पंकज की एक्टिंग में रुचि जागी और उन्होंने थिएटर और कॉलेज ड्रामों में हिस्सा लेना शुरूकर दिया।

फिल्मी सफर

ग्रेजुएशन के बाद पंकज धीर ने फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा। पंकज धीर का नाम सबसे पहले तब मशहूर हुआ, जब उन्होंने साल 1998 में बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में कर्ण की भूमिका निभाई। उनका यह किरदार इतना अधिक लोकप्रिय हुआ कि आज भी दर्शक उनको इसी नाम से याद करते हैं। इसके बाद अभिनेता पंकज धीर ने 'युग', 'चंद्रकांता' और 'ग्रेट मराठा' जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में काम किया।

फिल्मों में भी किया काम

पंकज धीर सिर्फ एक्टर ही नहीं बल्कि वह एक निर्देशक के रूप में भी जाने जाते थे। उन्होंने 'माय फादर गॉडफादर' नामक फिल्म का निर्देशन किया था। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इसके अलावा उन्होंने 'बादशाह', 'सोल्जर', 'चंद्रकांता' 'सनम बेवफा', और 'ससुराल सिमर का' जैसे कई लोकप्रिय प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है।

मृत्यु

लंबे समय से अभिनेता पंकज धीर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और हॉस्पिटल में भर्ती थे। वहीं 15 अक्तूबर 2025 को 68 साल की उम्र में पंकज धीर का निधन हो गया।

प्रमुख खबरें

CJP के अभिजीत दिपके का बड़ा बयान: Amit Shah दें इस्तीफा, भारत में Democracy अब खतरे मे

Himachal CM Sukhvinder Singh Sukhu का बड़ा फैसला, सबसे गरीब परिवारों के लिए होगा Jan Samvad कार्यक्रम

YSRCP का बड़ा आरोप: Jagan Reddy की लोकप्रियता से घबराई Chandrababu Naidu सरकार, दौरों पर लगाई पाबंदियां

NEET Protest: 10 दिन बाद RML Hospital से मिली छुट्टी, गंभीर रूप से घायल छात्रा की Condition अब स्थिर