पन्ना प्रमुख भाजपा की ताकत हैं, उन्हें दिलों को जीतने के लिए तैनात किया जाए: राजनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2021

नयी दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पार्टी की नगर इकाई से कहा कि पन्ना प्रमुख पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं और उन्हें पूरी दिल्ली में तैनात किया जाए ताकि वे राष्ट्रीय राजधानी में भगवा दल को जीत दिला सकें। भाजपा के चुनाव प्रबंधन तंत्र में अधिकतर मतदाताओं का सबसे पहले संपर्क पन्ना प्रमुखों से होता है। दिल्ली भाजपा की कार्यकारिणी समिति की बैठक का उद्धाटन करते हुए सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा शुरु की गई योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए पन्ना प्रमुखों को मदद करनी चाहिए। सिंह ने दिल्ली के भाजपा नेताओं से कहा कि मोदी सरकार का सुशासन और विकास में अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड है... “ हमने जो वादे किए उसे हमेशा पूरा किया।” उन्होंने कहा, “ पन्ना प्रमुखों को दिल्ली में तैनात किया जाना चाहिए। मेरे खयाल में यह सबसे अहम पद है और पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है.... मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि वह यहां भाजपा को जीत दिला सकते हैं।” 

इसे भी पढ़ें: राजनाथ-ऑस्टिन के बीच वार्ता: भारत-अमेरिका ने रणनीतिक सहयोग बढ़ाने का लिया संकल्प

सिंह ने कहा कि पन्ना प्रमुख पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष से ज्यादा अहम हैं और उनका सम्मान होना चाहिए। हाल में दिल्ली में नगर निगम की पांच सीटों के लिए हुए उपचुनाव में चार पर आम आदमी पार्टी ने और एक सीट कांग्रेस ने जीती। दिल्ली की तीनों निगमों के 2022 में होने वाले चुनाव से पहले इन उपचुनावों को ‘सेमी-फाइनल’ के तौर पर देखा जा रहा था। दिल्ली में 272 वार्ड हैं।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी