पिट कर ही मानेगा पन्नू, अमेरिका और कनाडा को अब भारत के खिलाफ उकसाने में लगा

By अभिनय आकाश | Oct 29, 2024

भारत के खिलाफ जहर उगलने वाला गुरपतवंत सिंह पन्नू अब अमेरिका की शह पर कुछ भी बोल  रहा है। ये व्यक्ति न केवल भारत के खिलाफ जहर उगलता है बल्कि अब भारत की सरकार और अमेरिका में मौजूद भारत के कॉन्सलेट को लेकर सीधे निशाना साध रहा है। इसका कहना है कि न्यूयॉर्क में भारतीय कॉस्लेट को हमेशा के लिए बंद कर देना चाहिए। बस वाशिंगटन में जो ऑफिस है उसे रहना चाहिए। ये व्यक्ति अब अमेरिकी सरकार को सलाह दे रहा है। ये इंसान अब भारत के फ्लाइट्स को उड़ाने की धमकी देता है, बावजूद इसके ये अमेरिका में खुलेआम जो मन वो बोल रहा है। इसका दावा है कि भारत सरकार ने इसे मारने के लिए एजेंट भेजे थे। इसका दावा ये भी है कि भारत सरकार का एक पूरा गिरोह चलता है जो अमेरिका से लेकर कनाडा तक है। लेकिन अब जगह की आग में  ये अमेरिकी सरकार की शह पर बहुत कुछ करने को तैयार नजर आ रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Trump-Harrish पर जयशंकर से पूछा गया सवाल, पहले मुस्कुराए और फिर 30 सेकेंड के जवाब से सभी को चौंका दिया

आपको बता दें कि पन्नू शानदार ऑफिस में बैठकर बड़ी बड़ी बातें कर रहा है। ये वही अलगाववादी नेता है जो खालिस्तान का समर्थन करता है। भारत के टुकड़े करने की बातें करता है। भारत ने भी इसे साफ तौर पर जवाब दे दिया है। ये खालिस्तान की बात करता है, लेकिन ये भारत का गद्दार है। ये पन्नू वही व्यक्ति है जो एयर इंडिया फ्लाइट को लेकर धमकी देता है। इससे पहले पन्नू ने कनाडा के चैनल सीबीसी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कई सनसनीखेज दावे किए हैं। उसी में उसने कहा है कि उसके कहने पर ये कार्रवाई हुई। इंटरव्यू में पन्नू ने पीएम ट्रूडो ने जो सार्वजनिक बयान दिया उसको लेकर कहा कि वो न्याय, कानून के शासन और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति कनाडा की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। न्याय के लिए कथित तौर पर सिख प्रधानमंत्री कार्यालय से बीते दो से तीन वर्षों से संपर्क में है और सभी जासूसी नेटवर्क का ब्यौरा दे रहा है।

प्रमुख खबरें

Festival Season से पहले Sugar Price में भारी उछाल, सरकार ने Import Duty हटाने और स्टॉक लिमिट पर शुरू किया विचार

पाकिस्तान में अक्टूबर से क्रिकेट का घमासान, श्रीलंका और इंग्लैंड के साथ खेलेगा त्रिकोणीय श्रृंखला

Manchester City के Midfield में मची खलबली, Rodri के बाद Tijjani Reijnders ने भी Al Qadsiah से मिलाया हाथ

Jose Mourinho का बड़ा खुलासा: Real Madrid के प्रस्ताव पर संशय में थे Rodri, इसलिए Barcelona जाना ही बेहतर