संसद में घुसपैठ करने वालों को 10 लाख की कानूनी सहायता देगा पन्नू, कहा- मेरी प्रतिक्रिया से संसद हिलेगी

By अभिनय आकाश | Dec 14, 2023

भारत द्वारा घोषित आतंकवादी और सिख्स फॉर जस्टिस का जनरल काउंसिल गुरपतवंत पन्नून ने घोषणा की है कि वह लोकसभा में सुरक्षा उल्लंघन में शामिल विद्रोहियों को कानूनी सहायता में 10 लाख रुपये प्रदान करेंगे। पन्नू ने कहा कि 13 दिसंबर को संसद हिल गई थी और खालिस्तान जनमत संग्रह के लिए मतदाता पंजीकरण की शुरुआत के साथ भी हिलती रहेगी। पन्नून की घोषणा कल लोकसभा में सुरक्षा उल्लंघन के बीच आई है। गौरतलब है कि एक बड़ी सुरक्षा चूक में दो घुसपैठिए, सागर शर्मा और मनोरंजन, पीला धुंआ छोड़ते हुए कनस्तर लेकर दर्शक दीर्घा से लोकसभा कक्ष में कूद गए। बाद में उन्हें संसद सदस्यों द्वारा पकड़कर सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया था। 

इसे भी पढ़ें: Parliament Diary: संशोधित आपराधिक कानून बिल लोकसभा में पेश, खालिस्तान को लेकर उठी बड़ी मांग

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा था कि मेरी हत्या करने की कोशिश की गई, जो नाकाम हुई। 13 दिसंबर को संसद भवन पर हमला करके मैं इसका जवाब दूंगा। पन्नू ने ये धमकी अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से भारत पर लगाए गए गंभीर आरोप के बाद दी। वीडियो में पन्नू ने संसद भवन पर हमले के दोषी अफजल गुरु के साथ वाला एक पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें लिखा दिल्ली बनेगा पाकिस्तान। 

प्रमुख खबरें

ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति