पंत को अकेला नहीं छोड़ा जा सकता, उसके समर्थन के लिए खड़े हैं: कोहली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2019

हैदराबाद। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को आलोचनाओं का शिकार ऋषभ पंत का समर्थन करते हुए कहा कि वह इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज को अलग-थलग महसूस नहीं करने देंगे। अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहने और कमजोर विकेटकीपिंग के कारण पंत को पिछले कुछ समय में आलोचना का सामना करना पड़ा है। हाल में डीआरएस को लेकर खराब फैसलों के कारण भी उन्हें निशाना बनाया गया और कई पूर्व खिलाड़ियों ने कहा है कि उनके पास खुद को साबित करने के लिए अब अधिक समय नहीं है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां शुक्रवार से शुरू हो रही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला से पहले हालांकि कोहली ने 22 साल के इस विकेटकीपर बल्लेबाज का समर्थन किया है। कोहली ने कहा कि हमें निश्चित तौर पर ऋषभ की क्षमता पर भरोसा है। जैसा कि आपने कहा, यह खिलाड़ी की जिम्मेदारी भी है कि वह अच्छा प्रदर्शन करे लेकिन हमारी जिम्मेदारी है कि हम उस पर दबाव नहीं बनाएं, उसका समर्थन करें। उसे समर्थन मिलना चाहिए और अगर आपको समर्थन नहीं मिलता को यह अपमानजनक होता है।

इसे भी पढ़ें: एंटी करप्शन कोड पर पाकिस्तानी टीम को लेक्चर देंगे शारजील खान

उन्होंने कहा कि जैसा कि हाल में रोहित (शर्मा) ने कहा, उसको अकेला छोड़ने की जरूरत है, वह मैच विजेता है। एक बार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद आप उसे बिलकुल बदले हुए रूप में देखोगे। उसे इतना अलग-थलग नहीं किया जाना चाहिए कि वह अच्छा प्रदर्शन ही नहीं कर पाए। हम यहां उसकी मदद के लिए हैं। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला के बाद तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला भी खेली जाएगी।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका