पंत को धोनी से तुलना करके उसे दबाव में नहीं लाना चाहिए: कपिल देव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2019

ग्रेटर नोएडा।भारत की पहली विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव का मानना है कि ऋषभ पंत प्रतिभावान क्रिकेटर है लेकिन उसकी तुलना महेंद्र सिंह धोनी से नहीं की जानी चाहिए।टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपर के रूप में भारत की पहली पसंद पंत भारत की विश्व कप टीम में जगह बनाने की दावेदारी पेश कर रहे हैं। टीम का चयन इसी महीने किया जाएगा।विश्व कप 1983 जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान कपिल ने मंगलवार को यहां एक प्रचार कार्यक्रम के इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘आप कभी किसी की तुलना महेंद्र सिंह धोनी से नहीं कर सकते। कोई भी कभी धोनी के स्तर के खिलाड़ी की जगह नहीं ले सकता। पंत प्रतिभावान खिलाड़ी है और धोनी के साथ उसकी तुलना करके हमें उसे दबाव में नहीं डालना चाहिए।’’

कपिल ने खिलाड़ियों पर बोझ के मुद्दे को भी अधिक तूल नहीं दिया।उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी पर काम का बोझ है। हम इसे बड़ा मुद्दा बना रहे हैं। काम का बोझ क्या है? मेहनत करनी है ना? क्या आप मेहनत भी नहीं करोगे?’’कपिल की अगुआई वाली टीम में उनके अलावा मोहिंदर अमरनाथ, मदन लाल और रोजर बिन्नी जैसे आलराउंडर थे।मौजूदा टीम के अलाराउंडरों हार्दिक पंड्या और विजय शंकर की गेंदबाजी मजबूत नहीं है लेकिन कपिल ने आलोचना से इनकार किया।

इसे भी पढ़ें: धोनी की अहमियत को कभी कम नहीं आंके: माइकल क्लार्क

उन्होंने कहा, ‘‘विश्व कप जीतना दुकान से मिठाई खरीदने के समान नहीं है। यह एक मिशन है और इस समय मैं टीम की खिंचाई करने वाला आलोचक नहीं बनना चाहता। मैं कमजोर पक्षों को निशाना बनाने की जगह मजबूत पक्षों पर ध्यान दूंगा।’’कपिल ने कहा, ‘‘विश्व कप चार साल की योजना का समापन है। मुझे यकीन है कि हमारी चयन समिति ने खिलाड़ियों के सही समूह का चयन किया है। अब यह खिलाड़ियों पर निर्भर करता है कि वे योजना को अमलीजामा पहनाएं। इस तरह के टूर्नामेंट में थोड़े भाग्य की भी जरूरत होती है।’’

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश