Pant को पूरी तरह से ठीक होने के लिए पूरा समय लेना चाहिए: गांगुली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2023

नयी दिल्ली। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का कहना है कि भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की कवायद शुरु करने से पहले अपनी चोटों से पूरी तरह ठीक होने के लिए पूरा समय लेना चाहिए। पिछले साल दिसंबर में पंत एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गये थे। इस समय वह अपनी चोटों के उपचार के बाद उबरने की प्रक्रिया में हैं। पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी निश्चित रूप से आगामी इंडियन प्रीमियर लीग सत्र में अपने विकेटकीपर बल्लेबाज की कमी महसूस करेगी। पिछले कुछ सत्र से पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: जिस तरह से Shubman Gill खेल रहा है, उसे खुद पर तरजीह दूंगा : शिखर धवन

गांगुली आईपीएल 2023 चरण से पहले अरूण जेटली स्टेडियम में टीम के सत्र पूर्व शिविर के दौरान सभी खिलाड़ियों की फिटनेस पर नजर लगाये हैं। डेविड वॉर्नर (इस सत्र में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान) के बारे में पूछने पर गांगुली ने कहा, ‘‘डेविड वॉर्नर टीम की अगुआई के लिए उत्सुक हैं, वह शानदार खिलाड़ी हैं। उन्होंने काफी रन बनाये हैं और वह काफी अनुभवी भी हैं।

प्रमुख खबरें

Hyderabad Liberation Day पर मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति C P Radhakrishnan, केंद्र करेगा आयोजन

Ovarian Cyst के लक्षण और कारण, ज्यादातर मामलों में बिना Surgery संभव है इलाज

Love Horoscope For 15 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 15 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Bigg Boss 20 में घमासान: किचन के काम और खाने को लेकर भिड़ीं Amrapali Dubey और Mahhi Vij, रोते हुए बाहर निकलीं माही