विशेषज्ञ कोच की देखरेख में काम करेंगे पंत, विकेटकीपिंग में सुधार की जरूरत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 23, 2019

नयी दिल्ली। अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने सोमवार को यहां कहा कि विकेट के पीछे संघर्ष कर रहे ऋषभ पंत की विकेटकीपिंग में सुधार के लिए एक विशेषज्ञ को नियुक्त किया जाएगा। पंत ने कुछ समय पहले भी विकेटकीपिंग में सुधार के लिए पूर्व भारतीय विकेटकीपर किरन मोरे की देखरेख में काम किया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को तीसरे एकदिवसीय मैच में पंत ने कई कैच टपकाये जिसके बाद वह प्रशंसकों के निशाने पर आ गये। 

इसे भी पढ़ें: पाक क्रिकेट चीफ का बेतुका बयान, कहा- भारत में पाकिस्तान से ज्यादा खतरा

पंत के खराब प्रदर्शन के कारण बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के दौरान मैदान में मौजूद दर्शक बार बार धोनी का नाम ले रहे थे। कप्तान विराट कोहली ने हालांकि कहा कि पंत की जगह धोनी का नाम लेना इस युवा खिलाड़ी के लिए अपमानजनक होगा। बीसीसीआई के अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी पंत का समर्थन करते हुए कहा था कि यह विकेटकीपर बल्लेबाज शानदार खिलाड़ी है जिसे परिपक्व होने में समय लगेगा। 

प्रमुख खबरें

Assam में कॉजपा कार्यकर्ताओं की हिरासत पर विपक्ष का Himanta Government पर हमला

Britain के RAF Fairford एयरबेस के पास आतंकी साजिश के संदेह में पांच लोग अरेस्ट

Arjun Erigaisi की जीत और Savitha Shri के Draw से भारत ने Chess Olympiad में जीते दो पदक

Asian Games: एंसी सोजन और सर्वेश कुशारे को मिला Silver, भारत के नाम 4 पदक