कोरोना लॉकडाउन के बीच स्‍थापना दिवस मनाने स्‍टेडियम पहंचे 200 से अधिक फैंस, पुलिस से हुई भिंड़त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2020

थेसालोनिकी (यूनान)। दंगा रोधी पुलिस को पीएओके थेसालोनिकी के समर्थकों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा जो कोरोना वायरस के कारण लाकडाउन के बावजूद क्लब के 94वें स्थापना दिवस का जश्न मनाने के लिए जुटे थे। पीएओके के दो सौ से अधिक प्रशंसकों ने कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के खतरे के कारण सार्वजनिक रूप से एकत्रित होने के सरकार के प्रतिबंध को तोड़ा।

 ये सभी क्लब के तोम्बा स्टेडियम के बाहर जुटे थे। स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार सोमवार को हुई झड़प के बाद कम से कम एक समर्थक को गिरफ्तार किया गया और कई समर्थकों पर जुर्माना लगाया गया। सरकारी अधिकारियों ने सोमवार को घोषणा की थी कि अब तक यूनान में कोरोना वायरस के 2245 मामलों की पुष्टि हुई है और 116 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में फिलहाल 27 अप्रैल तक खेल गतिविधियों को प्रतिबंधित किया गया है।

प्रमुख खबरें

बाल अपराधियों का सुधार और पुनर्वास किशोर न्याय कानून का मुख्य मकसद: इलाहाबाद हाईकोर्ट

नीट प्रदर्शनकारियों पर दर्ज प्राथमिकी रद्द होने पर कॉजपा ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को बताया बड़ी जीत

उन्नाव में बारिश के बाद गंगा एक्सप्रेसवे पर बना सात फुट गहरा गड्ढा, मरम्मत कार्य शुरू

दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण की तैयारी, 78 हजार भारी वाहनों को BS-6 में बदलने की पहल