पापा मुझे चॉकलेट खानी है पैसे देदो... ये सुनकर गुस्साए पिता ने कर दी 4 साल की अपनी बेटी की हत्या

By रेनू तिवारी | Jun 30, 2025

महाराष्ट्र के लातूर जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आयी है।शराब के आदी एक व्यक्ति ने अपनी चार वर्षीय बेटी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी, क्योंकि उसने चॉकलेट खरीदने के लिए पैसे मांगे थे। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: ट्रक चालकों की हत्या कर लूटपाट करने वाले गिरोह का इनामी सदस्य मुठभेड़ में मारा गया

 शराब की लत के कारण परिवार से करता था शराबी रोज झगड़ा

अधिकारी ने बताया, ‘‘राठौड़ शराब पीने का आदी है जिसके कारण उसके परिवार में अक्सर झगड़े होते रहते थे। उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने पिता के साथ रहने लगी थी। दोपहर में उसकी बेटी आरुषि ने उससे चॉकलेट खरीदने के लिए पैसे मांगे। गुस्से में आकर उसने साड़ी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी।’’

बेटी की हत्या के बाद पत्नी ने मांगी पति के लिए मौत की सजा 

राठौड़ की पत्नी वर्षा ने अपने पति के लिए मृत्युदंड की मांग की है। आरोपी लातूर जिले के उदगीर तालुका के भीमा टांडा का रहने वाला है। पुलिस ने उसकी पत्नी की शिकायत पर प्राथमीकि दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जांच जारी है।

( PIT Information) 

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा