Kangana Ranaut से बात करने से डरते हैं Paparazzi, मीडियाकर्मियों के खुलासे पर अभिनेत्री ने यूं किया रिएक्ट

By एकता | Apr 30, 2023

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हालाँकि, आज अभिनेत्री किसी और वजह से चर्चा में हैं। रविवार सुबह कंगना को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहाँ से वह हरिद्वार के लिए रवाना हुईं। एयरपोर्ट पर अभिनेत्री को पैपराजी ने तस्वीरें लेने के लिए रोका। इस दौरान कंगना और पैपराजी के बीच बातचीत हुई, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Prabhasakshi (@prabhasakshi)

इसे भी पढ़ें: Rishi Kapoor Death Anniversary । नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर ने दिवंगत अभिनेता को किया याद, शेयर की पुरानी तस्वीरें

कंगना की बात खत्म होते ही एक पैपराजी ने उन्हें बताया कि हमें आपसे बात करने में थोड़ा सा डर लगता है। इसके जवाब में अभिनेत्री ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, 'लगना भी चाहिए, अगर आप समझदार हैं तो आपको डर लगना ही चाहिए।' इसके बाद कंगना मुस्कुराते हुए एयरपोर्ट के अंदर चली गयीं। काम के मोर्चे पर बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही तेजस, इमरजेंसी जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

प्रमुख खबरें

ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?

Operation Sindoor के बाद पहली बार भारत ने किया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 40 देशों की Airforce को सामने देख Rajnath Singh ने दे दिया बड़ा संदेश

केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए, अब-तक क्या एक्शन हुआ?

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द