Anushka Sharma को पैपराजी ने गलती से कह दिया 'सर', सरेआम Virat Kohli ने कह दी मीडिया से ये बात

By रेनू तिवारी | May 11, 2023

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अक्सर कपल गोल्स देते हैं! 10 मई को दोनों मुंबई के एक रेस्तरां में डिनर डेट के लिए निकले। विराट की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर भी उनके साथ शामिल हो गई। बाद में अनुष्का और विराट बाहर खड़े पैपराजी को पोज देने आए। एक फोटोग्राफर ने गलती से अनुष्का को 'सर' कह दिया। इस पर विराट ने सबसे मजेदार जवाब दिया। उन्होंने मजाक में कहा कि तब उन्हें 'मैम' कहा जाना चाहिए।

विराट और अनुष्का, जो आईपीएल मैच के लिए लखनऊ में थे, हाल ही में एक मंदिर में जाते हुए देखे गए। बीती रात दोनों मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डिनर के लिए निकले। क्रिकेटर ब्लैक पैंट और व्हाइट स्नीकर्स के साथ प्रिंटेड शर्ट में हैंडसम लग रहे थे। इस दौरान अनुष्का ने व्हाइट पैंट और ब्लैक हील्स के साथ व्हाइट स्ट्राइप्ड टॉप पहने हुए थी। ऑनलाइन शेयर किए गए एक वीडियो में कपल पैपराजी को पोज देते हुए नजर आ रहा है। एक फोटोग्राफर ने गलती से अनुष्का को 'सर' कह दिया। फिर विराट ने मजाक में कहा, "विराट मैम भी बोल दो (आप विराट मैम भी क्यों नहीं कहते!)" इसके बाद कपल हंसने लगता है।

इसे भी पढ़ें: दक्षिण फिल्मों में अभिनय की पारी खेलने को तैयार Arjun Rampal, नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म से करेंगे डेब्यू

अनुष्का शर्मा आगे किस फिल्म में आएंगी नजर?

काम के मोर्चे पर अनुष्का चकदा एक्सप्रेस के साथ अपनी वापसी करेंगी। यह पूर्व भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। उन्हें आखिरी बार आनंद एल राय की फिल्म जीरो में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ देखा गया था।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

प्रमुख खबरें

Apple में Tim Cook युग का अंत, जानिए कौन हैं नए CEO John Ternus जो संभालेंगे कमान।

Laureus Awards: Madrid में Carlos Alcaraz का बड़ा सम्मान, बने Sportsman of the Year

Hansi Flick के आते ही Barcelona में बड़े बदलाव की आहट, नई Team बनाने का प्लान हुआ तैयार

Priyansh Arya की तूफानी Batting ने जीता दिल, दिग्गज Ashwin ने भी बांधे तारीफों के पुल