'छठी बार का सांसद हूं, आप हमको सिखाएंगे....', शपथ के तुरंत बाद सत्ता पक्ष के सांसदों से पप्पू यादव की भिड़ंत

By अंकित सिंह | Jun 25, 2024

18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन राहुल गांधी, अखिलेश यादव और महुआ मोइत्रा जैसे नेताओं समेत कुल 281 नवनिर्वाचित सांसदों ने शपथ ली हैं। नंदुरबार निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित कांग्रेस सदस्य गोवाल कागाडा पदवी मंगलवार को शपथ लेने वाले पहले सांसद थे। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेते समय एक टी-शर्ट पहने हुए थे जिस पर 'रीनीट' लिखा था और अपनी शपथ समाप्त करते हुए उन्होंने, "रीनीट, बिहार के लिए विशेष दर्जा सीमांचल जिंदाबाद, मानवतावाद जिंदाबाद, भीम जिंदाबाद, संविधान जिंदाबाद'' के नारे लगाए। 

इसे भी पढ़ें: हार सुनिश्चित दिखती है तो कांग्रेस किसी दलित को उम्मीदवार बना देती है : Chirag Paswan

पप्पू यादव ने एक्स पर लिखा कि प्रणाम पूर्णिया, सलाम पूर्णिया, जोहार पूर्णिया। शपथ ग्रहण के साथ संसदीय जीवन की एक और पारी शुरू हो गई। उद्देश्य है पूर्णिया मॉडल पूरे बिहार में सेवा, न्याय और विकास की राजनीति का आदर्श बने! शपथ ग्रहण के दौरान #ReNEET का डिमांड किया और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का मांग किया! अठारहवीं लोकसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को ओम बिरला, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, सुप्रिया सुले, सुदीप बंदोपाध्याय, अभिषेक बनर्जी, असदुद्दीन ओवैसी और संबित पात्रा समेत अनेक नवनिर्वाचित सदस्यों ने निचले सदन की सदस्यता की शपथ ली। कांग्रेस सदस्य राहुल गांधी ने अंग्रेजी में शपथ ली। शपथ के वक्त उनके हाथ में संविधान की प्रति थी।

प्रमुख खबरें

आम आदमी को लगेगा बड़ा झटका! Petrol-Diesel Price में ₹28 तक की बढ़ोतरी के बने आसार

Liverpool फैंस को मिली बड़ी राहत, Mohamed Salah की Injury पर आया अपडेट, जल्द लौटेंगे मैदान पर

Thomas Cup में भारत का धमाल, Chinese Taipei को 3-0 से रौंदकर Semi-Final में बनाई जगह।

India-Bangladesh रिश्तों में तल्खी! असम CM के बयान पर Dhaka ने जताई कड़ी आपत्ति, भेजा समन।