'औकात में रहो, वरना रेस्ट एंड पीस कर देंगे..' लॉरेंस बिश्नोई गैंग से पप्पू यादव को मिली धमकी

By अंकित सिंह | Oct 28, 2024

बाबा सिद्दकी के बेटे जीशान सिद्दकी से मिलने और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के समर्थन में उतरे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को अब जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से लगातार धमकियां मिल रही हैं। इसके बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को भी दो गैंग के सदस्यों से जान से मारने की धमकियां मिली हैं। इस घटना से बिहार पुलिस में हड़कंप मच गया है। यावद ने डीजीपी आलोक राज से शिकायत की, जिन्होंने मामले की जानकारी पूर्णिया आईजी को दी।

फोन करने वाले शख्स ने पप्पू यादव को बड़ा भाई कहकर संबोधित किया है। पप्पू यादव को इसमें बार-बार हिदायत दी गई है कि वह इन सब चीजों में ना पड़े। वह इससे दूर रहे। वही मयंक सिंह नाम के फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट भी किया गया है। इस पोस्ट में लिखा गया है कि मैं पप्पू यादव का स्पष्ट कह देना चाहता हूं कि तुम औकात में रहकर चुपचाप राजनीति करो। ज्यादा इधर-उधर तीन-पांच करके टीआरपी कमाने के चक्कर में मत करो वरना रेस्ट इन पीस कर देंगे। 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: Congress छोड़ NCP के टिकट पर चुनाव क्यों लड़ रहे जीशान सिद्दीकी? पिता की हत्या पर किया बड़ा दावा

आपको बता दें कि मुंबई में एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद पप्पू यादव ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को खुली चुनौती दी थी। पप्पू यादव ने कहा था कि वह लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह को 24 घंटे के भीतर खत्म कर सकते हैं। उन्होंने गोपालगंज में जन्मे सिद्दीकी को बिहार का बेटा कहा और महाराष्ट्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर निशाना साधा। यादव ने कहा, यह देश है या हिजड़ों की फौज। एक अपराधी जेल में बैठ चुनौती दे लोगों को मार रहा है, सब मूकदर्शक बने हैं। उन्होंने कहा, कभी मूसेवाला, कभी करणी सेना के मुखिया, अब एक उद्योगपति राजनेता को मरवा डाला। यादव ने कहा, कानून अनुमति दे तो 24 घंटे में इस लारेंस बिश्नोई जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा। 

प्रमुख खबरें

200 करोड़ की वसूली केस में Nora Fatehi को दिल्ली कोर्ट का नया समन, 6 नवंबर को पेशी

रमा एकादशी पर इन गलतियों से रुक सकता है भगवान विष्णु का आशीर्वाद, भूलकर भी न करें ये काम

BJP से गठबंधन पर Sukhbir Badal बोले, कुछ ही दिनों में स्थिति हो जाएगी साफ

Delhi High Court: गैर BS-6 बाहरी वाहनों के दिल्ली प्रवेश प्रतिबंध पर रोक से इनकार