फंस गए पप्पू यादव, खुलेआम पैसे बांटने पर इनकम टैक्स ने थमाया नोटिस

By अभिनय आकाश | Oct 25, 2025

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव बिहार के वैशाली जिले में बाढ़ पीड़ितों को नकदी बांटते देखे जाने के बाद आयकर विभाग से नोटिस मिला है। यादव का दावा है कि नोटिस में 'बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पैसे बांटना अपराध' बताया गया है। विभाग ने निर्दलीय सांसद से राहत कार्यों में इस्तेमाल किए गए धन के स्रोत का खुलासा करने को कहा है। इस पर राजनीतिक विवाद छिड़ गया है, यादव ने साजिश का आरोप लगाया है और संकट के दौरान स्थानीय सांसद और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए हैं। यादव के खिलाफ कार्रवाई में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला भी शामिल है, क्योंकि उन्होंने राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले नकदी बांटी थी। 

इसे भी पढ़ें: 'तानाशाहों को पसंद करता है अमेरिका', पूर्व CIA एजेंट का दावा- अमेरिका ने पाक के परमाणु शस्त्रागार को किया नियंत्रित, मुशर्रफ को लाखों में खरीदा था

उन्होंने कहा कि वैशाली जिले के नयागांव पूर्वी पंचायत अंतर्गत मनियारी गांव के बाढ़ पीड़ितों जिनका घर-द्वार सब गंगाजी में विलीन हो गया, उनका मदद न करता तो क्या गृह राज्य मंत्री, स्थानीय MP जैसे स्वघोषित CM उम्मीदवारों की तरह मूकदर्शक बना रहता? 

प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में