गोली खाने को भी तैयार हूं... FIR दर्ज होने के बाद BJP पर भड़के सांसद Pappu Yadav

By एकता | Aug 02, 2026

संसद परिसर में राम मंदिर के नाम पर पैसे की हेराफेरी के विरोध में हुए एक प्रदर्शन को लेकर राजनीति काफी गर्म हो गई है। प्रदर्शन के दौरान निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने भगवा कपड़े पहनकर एक पुजारी का रोल निभाया था। उन्होंने दानपात्र से पैसे जेब में रखकर कथित चोरी को दिखाया था। इस मामले में बीजेपी नेताओं की शिकायत पर वाराणसी, दिल्ली और जहांगीरपुरी में राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस दर्ज कराया गया है।

क्या चोरी सामने लाना गलत है?
पप्पू यादव ने साफ किया कि उनका इरादा किसी की धार्मिक आस्था को दुख पहुंचाना नहीं था। वे तो बस मंदिरों में मिलने वाले दान और लोगों के भरोसे की रक्षा करना चाहते थे। उन्होंने सवाल उठाया, "क्या मंदिर का पैसा लूटने वालों की पोल खोलना गलत है? क्या करोड़ों लोगों की आस्था और चढ़ावे की सुरक्षा की बात करना कोई गुनाह है?" इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi ने Friendship Day पर खुद को बताया छात्र, युवाओं के लिए साझा किया खास संदेश

गोली खाने को भी तैयार
उन्होंने अपने विरोधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि बीजेपी नेता जो बोलना चाहते हैं बोलते रहें, उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में चाहे उनका कितना भी विरोध हो या उन्हें गोली ही क्यों न खानी पड़े, वे धर्म के नाम पर लूट करने वालों के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे।

प्रमुख खबरें

Karnataka Cabinet ने तुलु को दी दूसरी अतिरिक्त प्रशासनिक भाषा के रूप में मान्यता

Ajit Agarkar का कार्यकाल खत्म, BCCI Chief Selector पद के लिए Parthiv Patel चर्चा में

लद्दाख में Sea Buckthorn का खरीद मूल्य हुआ 300 रुपये प्रति किलो, उपराज्यपाल ने की घोषणा

Odisha के 20 जिलों में भारी बारिश का IMD Yellow Alert जारी