पप्पू यादव के बेटे की दिल्ली टीम से छुट्टी, उन्मुक्त की वापसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2018

नयी दिल्ली। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) की सीनियर चयन समिति ने बिहार के राजनेता पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन को बाहर करते हुए 21 जनवरी से कोलकाता में शुरू हो रहे सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के नाकआउट चरण के लिए अनुभवी उन्मुक्त चंद को टीम में जगह दी। सार्थक को मौजूदा सत्र में एक भी मैच खेले बिना मुश्ताक अली ट्राफी के क्षेत्रीय चरण के लिए टीम में जगह दी गई थी जिससे काफी विवाद हुआ था और अतुल वासन की अगुआई वाली चयन समिति की आलोचना हुई थी।

डीडीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘सार्थक, हिम्मत सिंह और तेजस बरोका को अंडर 23 टीम में जगह दी गई है क्योंकि सीनियर टीम में उनका स्वत: चयन तय नहीं है। उन्मुक्त, वरुण सूद और मिलिंद कुमार सीनियर खिलाड़ी हैं जो सीनियर टीम को मजबूती देंगे।’’डीडीसीए में कई लोगों का आरोप है कि सार्थक को आईपीएल नीलामी का हिस्सा बनाने का उद्देश्य पूरा होने के बाद चयनकर्ताओं को अंडर 23 टूर्नामेंट के कारण बचने का मौका मिला गया। 

डीडीसीए के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘उसे रणनीतिक रूप से टूर्नामेंट की दो सबसे कमजोर टीमों जम्मू कश्मीर और सेना के खिलाफ खिलाया गया। अब दो मैच खेलने के कारण वह आईपीएल नीलामी के लिए पात्र है।’’ इससे पहले वासन ने सोशल मीडिया पर पिछले 30 मैचों में उन्मुक्त के खराब प्रदर्शन का मुद्दा उठाया था जिसके बाद ट्विटर पर लोगों ने उन्हें भारत के पूर्व अंडर 19 विश्व कप विजेता कप्तान के सीमित ओवरों के प्रदर्शन को याद दिलाया था।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत