यूपी में चुनावी हिंसा को लेकर पप्पू यादव का अखिलेश पर तंज, कहा- आप से नहीं हो पाएगा

By अंकित सिंह | Jul 09, 2021

उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव की नामांकन प्रक्रिया कई जगह हिंसा की खबर हैं। सीतापुर जिले के कसमंडा में प्रखंड (ब्लाक) प्रमुख चुनाव के नामांकन के समय दो दलों के समर्थकों के बीच गोलीबारी से एक व्यक्ति घायल हो गया। उधर, कन्नौज से मिली खबर के मुताबिक ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई और जिले के सभी आठ ब्लॉक में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये थे। हालांकि इसके बाद भी कन्नौज, तालग्राम, गुगरापुर में हंगामे की स्थिति बन गयी। इन घटनाओं को लेकर जहां विपक्ष योगी सरकार पर हमलावर है। इन सब के बीच जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। पप्पू यादव ने ट्वीट कर कहा कि बाबू अखिलेश यादव जी, आप से न हो पाएगा, सड़क पर संघर्ष! इतनी बड़ी पार्टी, इतना संसाधन हो तो BJP वालों की गुंडई और ढोंगी के दुःशासन का होश ठिकाने लगा देता! एक बहन का बीच सड़क पर चीरहरण और आप आराम से बैठे हो! जेल से निकलता हूं, संघर्ष के लिए पार्टी आउटसोर्स कर दीजिएगा! फिर दिखाते हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के चुनाव के लिए हुए नामांकन में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर अराजकता और हिंसा फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के लोग सरेआम ‘लोकतंत्र का गला घोंट रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बयान में आरोप लगाया, उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को भाजपा ने बंधक बना लिया है। 

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार