खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा- भारत को प्रेरित करते हैं पैरा एथलीट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 04, 2020

नयी दिल्ली। खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने गुरूवार को कहा कि दिव्यांग एथलीट देश की ताकत और प्रेरणा हैं और सरकार उन्हें सक्षम खिलाड़ियों के बराबर ही अहमियत देती है। रीजीजू ने भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) की अध्यक्ष दीपा मलिक और शीर्ष एथलीट जैसे देवेंद्र झाझरिया, पारूल परमार और शताब्दी अवस्थी की मौजूदगी में 29वें विश्व विकलांगता दिवस के मौके पर आयोजित वर्चुअल सत्र के दौरान यह बयान दिया। खेल मंत्री ने कहा, ‘‘हमारे पैरा एथलीट और ‘दिव्यांग’ योद्धा हमारी ताकत हैं। वे हमें प्रेरणा देते हैं। हमारे खेल मंत्रालय में सक्षम और दिव्यांग खिलाड़ियों के बीच कोई अंतर नहीं है। ’’ उन्होंने बयान में कहा, ‘‘हम उन्हें उन्हें एक समान तरीके से सम्मानित करते हैं, पुरस्कार राशि देते हैं और अन्य चीजें भी समान हैं। ’’

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार