पैराग्वे संसद ने राष्ट्रपति Santiago Pena पर चलाया महाभियोग, इस्तीफे के बाद 78-0 से प्रस्ताव पारित

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 06, 2026

असंशियन (पैराग्वे), पांच नवंबर(एपी) लातिन अमेरिकी देश पैराग्वे की संसद के निचने सदन ने बृहस्पतिवार को सर्वसम्मति से राष्ट्रपति सैंटियागो पेना के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित किया। संसद में घटित इस घटनाक्रम से कुछ मिनट पहले ही पेना ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। पेना की सरकार से जुड़े एक बड़े डिजिटल बैंक ‘उएनो बैंक’ के दिवालिया हो जाने से लाखों लोगों की पूंजी डूब गई है और लोग सड़क पर उतर आए हैं।

उनकी पार्टी ‘कोलोराडो पार्टी’ ने उनके विरोध में आ गई है। पैराग्वे की संसद के निचले सदन ने पेना के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को शून्य के मुकाबले 78 मतों से पारित किया। इस प्रस्ताव को राष्ट्रपति की पार्टी के सदस्यों ने भी समर्थन दिया।

संसद ने राजधानी असंशियन में तीन दिन तक चले विरोध-प्रदर्शनों के बाद यह कदम उठाया। अब महाभियोग के इस प्रस्ताव को उच्च सदन सीनेट भेज दिया गया जहां पर राष्ट्रपति को अभियोजित करने के लिए दो तिहाई मतों की जरूरत होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी माने जाने वाले पेना ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी वीडियो संदेश में अपने इस्तीफे की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि वह देश की स्थिरता और लोकतांत्रिक संस्थाओं को बचाने के लिए पद छोड़ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi के Gaffar Market में लगी भीषण आग, 22 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार 18-पहिया ट्रक ने 7 लोगों को रौंदा, 3 मासूमों सहित सातों लोगों की मौत

Bihar दौरे से पहले Tejashwi Yadav का PM Modi पर हमला, कहा- नहीं मिला बाढ़ पैकेज

Ayodhya Deepotsav में सजेगी विशेष प्रदर्शनी, दिखेगा Ram Mandir का 500 साल का सफर