Tokyo Paralympics 2020: भाविनाबेन टेबल टेनिस के नॉकआउट दौर में पहुंची, सोनलबेन हुई बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2021

तोक्यो। भारतीय खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल गुरुवार को यहां ग्रेट ब्रिटेन की मेगान शैकलटन पर 3-1 की जीत से तोक्यो पैरालंपिक खेलों की टेबल टेनिस प्रतियोगिता के महिला एकल क्लास 4 के नॉकआउट दौर में पहुंच गयी। भारत की 34 वर्षीय खिलाड़ी ने विश्व में नौवें नंबर की शैकलटन को 41 मिनट तक चले मैच में 11-7, 9-11, 17-15, 13-11 से हराया। विश्व में 12वें नंबर की भारतीय के लिये यह करो या मरो वाला मैच था। उन्होंने पहला गेम केवल आठ मिनट में जीता लेकिन शैकलटन ने दूसरा गेम जीतकर अच्छी वापसी की।

इसे भी पढ़ें: कब खेला गया था भारत में पहला डूरंड टूर्नामेंट? ISL की टीमें भी लेंगी हिस्सा

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि मैं इस कड़े मुकाबले में जीत दर्ज करने में सफल रही। मैंने एक – एक अंक के लिये संघर्ष किया। मैंने हार नहीं मानी।’’ भाविनाबेन की यह टूर्नामेंट में पहली जीत है क्योंकि वह पहले मैच में विश्व की नंबर एक चीनी खिलाड़ी झोउ यिंग से 0-3 से हार गयी। भाविनाबेन के दो मैचों में तीन अंक रहे और वह यिंग के साथ नॉकआउट चरण में पहुंचने में सफल रही।

प्रमुख खबरें

Brendan Taylor ने तोड़ा Sachin Tendulkar का रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे ODI करियर वाले खिलाड़ी

ये हथकंडे...मसूद अजहर पर पाकिस्तान के 70 लाख वाले इनामी खेल की भारत ने खोली पोल

Pradhan Mantri Awas Yojana पर रायपुर में भिड़े Bhupesh Baghel और Vijay Sharma, आंकड़ों पर तकरार

शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी की मां हसीरानी रथ को भाजपा का नंदीग्राम टिकट, 1.1 लाख के अंतर पर नजर