पैरालंपिक : बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास, तरूण और मनोज एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2021

तोक्यो। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास यथिराज और तरूण ढिल्लों ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को यहां अपना दूसरा ग्रुप मैच जीतकर तोक्यो पैरालंपिक की बैडमिंटन स्पर्धा के सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई किया। वहीं एसएल3 में मनोज सरकार ने भी अपना दूसरा और अंतिम ग्रुप चरण मैच जीतने के बाद सेमीफाइनल में जगह बनायी। एसएल4 क्लास में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी सुहास ने ग्रुप ए में इंडोनेशिया के हैरी सुसांतो को 19 मिनट में 21-6 21-12 से शिकस्त दी जबकि दूसरे वरीय तरूण ने एसएल4 के ग्रुप बी मैच में कोरिया के शिन क्यूंग हवान को 21-18 15-21 21-17 से हराया।

प्रमुख खबरें

EaseMyTrip के सह-संस्थापक Nishant Pitti पर ED का शिकंजा, चार्जशीट दाखिल

Supreme Court ने SASTRA University भूमि विवाद में तमिलनाडु सरकार से मांगा वैकल्पिक जमीन पर विचार

Reliance Jio और T-Mobile के बीच करार, शुरू होगी दुनिया की पहली 5G Standalone Roaming

Jamui घटना पर भड़कीं Mamata Banerjee, BJP पर साधा निशाना