पैरामेडिकल छात्रों ने विधानसभा का किया घेराव, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By सुयश भट्ट | Dec 23, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे पैरामेडिकल छात्र विधानसभा के प्रतिबंधित इलाके में पहुंच गए। छात्रों ने विधानसभा का घेराव करने की कोशिश की।

इसे भी पढ़ें:छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया कई धाराओं में मुकदमा 

आपको बता दें कि कोरोना के कारण पैरामेडिकल छात्रों की परीक्षा नहीं हो रही है। और न ही छात्रों का जनरल प्रमोशन हो रहा है। इसके कारण छात्र पिछले तीन साल से एक ही क्लास में हैं।

वहीं छात्र जनरल प्रमोशन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कई बार अधिकारियों और उच्च शिक्षा मंत्री से जनरल प्रमोशन करने की फरियाद लगा चुके हैं। बावजूद इसके इनका जनरल प्रमोशन नहीं हो रहा है।

 इसे लेकर गुरुवार को विधानसत्र सत्र चलने के दौरान अपनी मांगों को लेकर विधानसभा के प्रतिबंधित इलाके में पहुंच गए। छात्र ने विधानसभा घेराव की कोशिश की। पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। 

प्रमुख खबरें

Pizza Burger के दौर में भूला UP का पारंपरिक Bhakosa, चने की दाल और गेहूं के आटे से बनता है नाश्ता

राशन इकट्ठा कर लो...यूरोप में क्या बड़ा होने वाला है! ब्रिटेन-फ्रांस अचानक क्यों करने लगे ये अपील?

Microsoft ने Hyderabad में शुरू किया चौथा Cloud Region, AI इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार

10m Air Rifle में Parth Mane ने जीता Silver, Manu Bhaker और सौरभ के बाद चमका नया सितारा