Paras Healthcare ने एंकर निवेशकों से ₹652.5 करोड़ जुटाए, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 20, 2026

पारस हेल्थ ब्रांड के तहत अस्पताल का संचालन करने वाली पारस हेल्थकेयर ने अपने 1,450 करोड़ के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से पहले एंकर (बड़े) निवेशकों से ₹652.5 करोड़ जुटाए हैं। कंपनी को घरेलू और वैश्विक निवेशकों से भागीदारी प्राप्त हुई है। शेयर बाजारों की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कंपनी ने 39 कोषों को ₹693 प्रति शेयर के मूल्य पर 94,15,584 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

इसके लिए 660 से₹693 का प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया है। प्रस्तावित आईपीओ में 500 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा इसमें 950 करोड़ की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी शामिल है।

कंपनी ने पहले प्रस्तावित₹1,800 करोड़ के निर्गम आकार को घटाकर 1,450 करोड़ कर दिया है। कंपनी नए शेयरों की बिक्री से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कर्ज के भुगतान में करेगी। गुरुग्राम स्थित पारस हेल्थकेयर पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में आठ अस्पतालों का संचालन करती है।

कंपनी का शेयर 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में सूचीबद्ध होगा।

प्रमुख खबरें

RSS शताब्दी वर्ष पर PM Narendra Modi ने स्वयंसेवकों को दी बधाई, मोहन भागवत के संबोधन की तारीफ की

Supreme Court में CMRL रिश्वत मामले पर Pinarayi Vijayan की याचिका पर सुनवाई

Albania Violence पर Sanjay Raut का विवादित बयान, BJP बोली- लोकतंत्र को खतरे में डाल रहा विपक्ष

Elon Musk के हालिया ऐलान से गदगद हुए Donald Trump, शानदार दोस्त की तारीफ में पढ़े कसीदे