Paras Jain निधन: मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता का इंदौर में निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 03, 2026

उज्जैन, तीन अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री पारस चंद्र जैन का सोमवार को इंदौर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

वह वर्ष 2018 तक मंत्री रहे। कुश्ती के प्रति अपने लगाव के कारण ‘पारस पहलवान’ के नाम से लोकप्रिय जैन छह बार उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। उन्होंने 1990, 1993, 2003, 2008, 2013 और 2018 में इस सीट का प्रतिनिधित्व किया।

छह बार विधायक और कई बार मंत्री रहने के बावजूद वह अक्सर उज्जैन की सड़कों पर स्कूटर से घूमते हुए मित्रों से मिलते थे तथा उनके साथ चाय-नाश्ता करते थे। उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं। सूत्रों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार सोमवार को उज्जैन में किया जाएगा।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जैन के निधन पर शोक व्यक्त किया। यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं उज्जैन उत्तर के पूर्व विधायक श्रद्धेय पारस चंद्र जैन के निधन का समाचार सुनकर मन दुखी है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति दें।

प्रमुख खबरें

Ajit Agarkar का Contract रिन्यू नहीं करेगा BCCI, नए Chief Selector के लिए Shortlist तैयार

स्वरा भास्कर से करण पटेल तक... Rise And Fall 2 में दिखेंगे कई बड़े चेहरे, Virender Sehwag संभालेंगे शो की कमान

Aaditya Thackeray पर CBI FIR राजनीतिक साजिश, Uddhav बोले- दिशा सालियन केस में हमारा कोई Role नहीं

UPI MDR व्यवस्था के समर्थन में आई BharatPe, Ashneer Grover के बयान को बताया निजी