स्कूलों की फीस में वृद्धि के विरोध में अभिभावकों ने ‘जूते पॉलिश’ कर विरोध प्रदर्शन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2022

नोएडा| उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर में निजी स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी से अभिभावकों की मुश्किलें बढ़ गई है और रविवार को नेफोवा तथा एनसीआर अभिभावक संघ के बैनर तले अभिभावकों ने ग्रेटर नोएडा में ‘जूते पॉलिश’ कर विरोध प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने जूते पॉलिश कर चंदा भी एकत्र किया।

नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया, ‘‘स्कूलों की मनमानी बढ़ती जा रही है, जिसकी वजह से अभिभावक परेशान हैं। महामारी में कई राज्यों में निजी स्कूलों ने फीस माफ कर दी है। कोरोना काल में उत्तर प्रदेश में भी ऐसी ही अपेक्षा थी। ऑनलाइन कक्षाएं चलने के बावजूद अभिभावकों से पूरी फीस वसूली गई।’’

उधर, एनसीआर अभिभावक संघ के अध्यक्ष सुखपाल सिंह तूर और महासचिव विकास कटियार ने बताया कि सरकार की ऐसी क्या मजबूरी है, जो स्कूलों के खिलाफ सख्ती नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले घोषणा की गई थी कि इस साल स्कूल फीस नहीं बढ़ेगी, फिर अब फीस बढ़ाने की मंजूरी क्यों दे दी गई।

उन्होंने बताया कि कुछ स्कूलों ने बिल्डिंग शुल्क को भी ट्यूशन फीस में जोड़कर फीस में वृद्धि कर दी है और महंगाई की मार के कारण आम आदमी के घर का बजट बिगड़ चुका है और अब बच्चों की फीस में बढ़ोतरी ने अभिभावकों की कमर ही तोड़ दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की है कि बढ़ी हुई फीस वापस ली जाए।

प्रमुख खबरें

RSS Chief Mohan Bhagwat बोले: भेदभाव न करना ही भारत की धर्मनिरपेक्षता की असली परंपरा

बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी कर BJP मना रही PM Modi का जन्मदिन, Akhilesh Yadav ने साधा निशाना

Anbil Mahesh से 18 करोड़ की धोखाधड़ी केस में CCB ने की आठ घंटे पूछताछ

नंदीग्राम उपचुनाव: Congress प्रत्याशी मिलन प्रधान 2007 के पुराने मामले में गिरफ्तार