आगे बढ़ो और दुनिया को हिला दो... म्यूजिक इंडस्ट्री में Parineeti Chopra ने रखा कदम, पति Raghav Chadha ने बढ़ाया हौसला

By एकता | Feb 01, 2024

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने आधिकारिक तौर पर म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रख दिया है। कुछ दिनों पहले अभिनेत्री ने मुंबई महोत्सव 2024 में लाइव परफॉरमेंस दी थी। एक सिंगर के तौर पर ये उनकी पहली लाइव परफॉरमेंस थी, जिसकी तस्वीरें परिणीति ने अपने सोशल मीडिया पर साझा की थी। अभिनेत्री के बाद अब उनके पति राघव चड्ढा ने उनके लाइव परफॉरमेंस की कुछ तस्वीरें साझा की है। इन तस्वीरों के साथ लिखे कैप्शन में राजनेता ने अपनी पत्नी पर जमकर प्यार लुटाया है।

इसे भी पढ़ें: अपनी शादी के लिए मुफ्त कपड़े मांगने पर फैशन डिजाइनर ने Surbhi Chandna को फटकार लगाई

एक दिन पहले, परिणीति ने अपनी पहली लाइव परफॉरमेंस के कुछ बीटीएस वीडियो शेयर किए थे। इन वीडियो में, अभिनेत्री ने लाइव परफॉरमेंस से पहले की तैयारियों की झलक साझा की। वीडियो के अभिनेत्री ने लिखा, 'एक नवोदित संगीतकार के जीवन का एक दिन, मेरी घबराहट को शांत करने के लिए @raghavchadha88 से कॉल आई और इससे वास्तव में मदद मिली, पहली बार मंच पर कान में अनुभव, नहीं, मैं घबरा गयी थी....और गर्मी भी थी, इस पर ज्यादा जोर नहीं दिया जा सकता, संगीत मेरे मूड को इतना बेहतर कर देता है जितना कोई और नहीं। क्या यह किसी और के लिए सच है?, ⁠ट्रेंड से भरी दुनिया में, मुझे अपने गुलाबी फजी चप्पल/जूते बहुत पसंद हैं, ⁠पहले शो के लिए जब हम बाल और मेकअप में लगे तो बहुत सारी घबराहटें हो रही थीं, मुझे अपने आरामदायक चप्पल जूतों पर विश्वास है, मुझे लगता है हर किसी को विश्वास नहीं होता, हमारे मंच पर चलने से ठीक पहले।'

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार