कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद ऐसा हुआ अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का हाल, फोटो शेयर कर दी जानकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2021

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में लंदन में कोरोना वैक्सीन की डोज लगवाई है। हालांकि वैक्सीन लगवाने के दौरान अभिनेत्री काफी खुश दिखाई दीं लेकिन इसके बाद उनकी हालत काफी खराब हो गई। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है। परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में एक फोटो शेयर की है। जिसमें उनका वैक्सीन के बाद हाल नजर आ रहा है। आपको बता दें कि परिणीति इन इन दिनों लंदन में हैं। वैक्सीन लगवाने के दौरान उन्होंने कहा कि मैंने अपनी कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लगवा ली है।


फोटोज के जरिए परिणीति ने बताया अपना हाल

 

परिणीति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि मैंने अपनी कोरोना की वैक्सीन लगवा ली है और कुछ फोटोज भी खिंचवाई हैं। आगे उन्होंने लिखा लेकिन मे काफी दर्द हो रहा है। परिणीति की इन फोटोज उनकी कजिन सिस्टर प्रियंका चोपड़ा ने खींचा है।

 

वहीं परिणीति ने वैक्सीन के बाद अपनी फोटो शेयर अपना हाल ही भी बताया है। उनकी फोटोज से साफ नजर आ रहा है कि वह काफी तकलीफ में है। परिणीति चोपड़ा हाल ही में फिल्म साइना में नजर आई थीं। इस फिल्म में दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया था।

हाल ही में फिल्म साइना में आई थीं नजर

आपको बता दें कि फिल्म साइना बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की जिंदगी पर आधारित है। वहीं परिणीति इस साल फिल्म संदीप एंड पिंकी फरार और द गर्ल ऑन द ट्रेन में भी नजर आई थीं। परिणीति ने द गर्ल ऑन द ट्रेन को लेकर काफी मेहनत की थी। परिणीति चोपड़ा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत अर्जुन कपूर के साथ फिल्म इश्कजादे में की थी। इस फिल्म में दोनों की एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा था। परिणीति चोपड़ा और प्रियंका एक-दूसरे के काफी करीब हैं और अक्सर दोनों साथ में वक्त बिताती हुई भी नजर आती हैं।  


प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar