काहिरा विश्व कप में शामिल हु्ए 66 भारतीय पिस्टल और राइफल निशानेबाज कप के साथ पेरिस ओलंपिक कोटे पर होगी नज़र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2022

ओलंपिक रजत पदक विजेता विजय कुमार, मनु भाकर और अंजुम मोदगिल उन 66 भारतीय निशानेबाजों में शामिल हैं जो गुरुवार को काहिरा में शुरू हो रही आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप राइफल/पिस्टल में पेरिस ओलंपिक के 30 से अधिक कोटा हासिल करने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। प्रतियोगिता में पेरिस ओलंपिक 2024 के कुल 32 कोटा स्थान दांव पर लगे हैं।

चीन, जर्मनी, यूक्रेन, कोरिया और अमेरिका भी इस स्पर्धा में चुनौती पेश करेंगे। टीम का हिस्सा लंदन ओलंपिक के रजत पदक विजेता विजय कुमार भी हैं जो वापसी कर रहे हैं। तोक्यो ओलंपिक में हिस्स लेने वाली अंजुम मोदगिल, मनु भाकर, इलावेनिल वलारिवान और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर भी काहिरा में चुनौती पेश करेंगे।

प्रमुख खबरें

Navratri Look के लिए 1500 रुपये का बजट, ऑफिस से लेकर गरबा तक ऐसे संवारें स्टाइल

Riyadh के King Khalid Airport पर हमले में 12 की मौत, वैश्विक नेताओं ने की निंदा

Sanjay Raut ने दिल्ली को बताया हिरासत वाला राज्य, 7000 प्रदर्शनकारियों को रोकने पर उठाए सवाल

Mallikarjun Kharge और राहुल गांधी ने CJI Surya Kant से मिलने का मांगा समय