Paris Olympics 2024: भारत का गोल्डन बॉय पहुंचा पेरिस, जैवलिन थ्रो में साधेंगे मेडल

By Kusum | Jul 30, 2024

भारत के स्टार जैवलीन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक में अपना जलवा बिखेरने पेरिस पहुंच चुके हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद तस्वीरें शेयर करके दी। 26 वर्षीय नीरज 6 अगस्त को स्टेड डी फ्रांस में पुरुषों के ग्रुप ए जैवलिन थ्रो क्वालिफिकेशन राउंड में भाग लेंगे। हरियाणा में जन्मे इस एथलीट ने टोक्यो 2020 ओलंपिक में इस इवेंट में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था। 


वहीं इस बार नीरज भी ओलंपिक में गोल्ड के दावेदार के रूप में होंगे लेकिन उन पर अपना खिताब बचाने की मुश्किल चुनौती होगी। 


पेरिस पहुंचने की जानकारी नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर की जिसके साथ उन्होंने लिखा कि, नमस्कार पेरिस, आखिरकार खेल गांव पहुंचकर उत्साहित हूं। नीरज पहले फोटो में अपने कोच के साथ नजर आ रहे हैं जबकि दूसरी तस्वीर में वह अकेले बैठे दिखाई दे रहे हैं।


नीरज के पास इतिहास रचने का दोबार मौका है। वह लगातार दो ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बन सकते हैं। नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में 87.58 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड पर निशाना साधा था। तब नीरज ट्रैक एंड फील्ड में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। 


वहीं बता दें कि, नीरज चोपड़ा का एक जबरा फैन उनसे मिलने के लिए साइकिल से पेरिस पहुंचा है। केरल के कालीकट के रहने वाले फायिस असरफ अली ने 2 साल में 22 हजार किलोमीटर से ज्यादा साइकल चलाई है और 30 देशों को पार करते हुए पेरिस पहुंचे हैं। असरफ अपने हीरो को चीयर करने के लिए पेरिस पहुंचे हैं। अपने सफर के दौरान फायिस असरफ ने 50 किलोग्राम सामान उठाया जिसमें कपड़े, एक टेंट, स्लीपिंग बैग और एक चटाई शामिल थी।

प्रमुख खबरें

US H-1B वीज़ा में बड़ा फेरबदल: अब लॉटरी नहीं, स्किल और सैलरी तय करेगी किस्मत

बांग्लादेश में हिंसा भड़की, भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा अविश्वास, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Carabao Cup: पेनल्टी में केपा का जादू, आर्सेनल फाइनल की दौड़ में, चेल्सी के खिलाफ अगला मैच

Bharat Coking Coal का IPO जल्द, कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचेगी, 1300 करोड़ की होगी डील