Paris Olympics 2024 में एथलेटिक ट्रैक लाल रंग की बजाय बैंगनी रंग का होगा, जानें क्यों?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2024

आगामी पेरिस ओलंपिक खेलों में एथलेटिक ट्रैक लाल रंग का नहीं बल्कि बैंगनी रंग का होगा। एथलीट इस साल इसी ट्रैक पर नए रिकॉर्ड बनाएंगे।  ‘वल्केनाइज्ड रबर ट्रैक’ (रासायनिक प्रक्रिया से तैयार होने वाला बेहतर कृत्रिम रबर) के टुकड़ों का उत्पादन उत्तरी इटली की एक फैक्ट्री में किया गया है।

 इस फैक्ट्री में कर्मचारी उन्हें ट्रैक स्पर्धाओं की मेजबानी करने वाले राष्ट्रीय स्टेडियम ‘स्टेड डी फ्रांस’ में बिछा रहे हैं। ट्रैक को कवर करने के लिए ‘वल्केनाइज्ड रबर’ के 1,000 से अधिक रोल का उपयोग किया जाएगा। 

 

 इसमें लगभग एक महीने का समय लगेगा और कुल मिलाकर गोंद के 2,800 डब्बे लगेंगे। तीन साल पहले तोक्यो में लाल ट्रैक पर तीन विश्व और 12 ओलंपिक रिकॉर्ड बने थे। ‘मोंडो’ ने 1976 में मॉन्ट्रियल के बाद से हर ग्रीष्मकालीन खेलों का एथलेटिक ट्रैक तैयार किया है और कंपनी को पेरिस में और भी बेहतर ट्रैक बनाने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

दीपशिखा देशमुख ने युवा महिलाओं से मतदान करने का आग्रह किया: उनके विकास का एक सक्षक्त सन्देश

American Accent में इंटरव्यू में बोली Kiara Advani, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वी़डियो, लोगों ने उन्हें नकली Kim Kardashian कहा

IPL 2024: हैंडशेक विवाद के बाद एमएस धोनी से RCB के खिलाड़ी ने लिया ऑटोग्राफ, देखें वीडियो

Prajatantra: स्वाति मालीवाल केस ने बढ़ाई केजरीवाल की मुश्किलें, चुनावी मौसम में BJP को मिला बड़ा मुद्दा