Parliament: बिरला ने कुछ देशों में कोविड-19 फिर सक्रिय होने के मद्देनजर सावधानी बरतने का सुझाव दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 22, 2022

नयी दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बृहस्पतिवार को सदन का ध्यान कुछ देशों में कोविड-19 के फिर सक्रिय होने की ओर आकृष्ट कराया और सभी को सावधानी बरतने एवं सुरक्षा उपायों का पालन करने का सुझाव दिया। बिरला ने कहा, ‘‘मैं आपका ध्यान विश्व के कुछ देशों में कोविड-19 महामारी के फिर सक्रिय होने की ओर आकृष्ट कराना चाहता हूं। पिछले अनुभवों को देखते हुए निरंतर सतर्कता एवं सावधानी बरतने की आवश्यकता है।’’ उन्होंने कहा कि सरकार ने भी तत्परता से कदम उठाते हुए कोविड से जुड़े आवश्यक सुरक्षा उपायों का पालन करने की सलाह दी है।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu Bypolls: TVK ने मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटें जीतीं

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर