Parliament: सांसदों के व्यवहार से नाराज हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, लिया यह बड़ा निर्णय

By अंकित सिंह | Aug 02, 2023

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सदन में बार-बार हो रहे व्यवधान से नाराज हैं और बुधवार सुबह कार्यवाही से दूर रहे। जब लोकसभा में प्रश्नकाल शुरू हुआ तो वाईएसआरसीपी नेता मिधुन रेड्डी अध्यक्ष थे। जानकारी के मुताबिक लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन के कामकाज को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों से गहरी नाराजगी जताई है। बिरला ने दोनों पक्षों से कहा कि जब तक सांसद सदन की गरिमा के अनुरूप व्यवहार नहीं करेंगे तब तक वह लोकसभा में नहीं आएंगे। आज भी जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो बिरला अध्यक्ष की सीट पर नहीं आये। हालांकि, आज भी मणिपुर के मुद्दे पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

इसे भी पढ़ें: 'सांसद भारत दर्शन यात्रा' हुई शुरू, मेधावी बेटियों ने को उपराष्ट्रपति धनखड़ ने बताए भारत को विश्वगुरु बनाने गुण

क्या कहा था

मंगलवार को विधेयक पेश किये जाने के दौरान विपक्षी सदस्यों के शोर-शराबे पर लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा था, ‘‘पूरा देश देख रहा है, आप संसद में इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं जो उचित नहीं है।’’ बिरला ने कहा था, ‘‘मैं आपको चर्चा के दौरान पर्याप्त मौका दूंगा।’’ मानसून सत्र शुरू होने के बाद से ही लोकसभा में मणिपुर मुद्दे पर जारी गतिरोध बुधवार को भी बरकरार रहा और विपक्षी दलों के सदस्यों के शोर-शराबे के कारण सदन की कार्यवाही शुरू होने के करीब 15 मिनट बाद दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। आज सुबह निचले सदन की बैठक शुरू होने पर कार्यवाही पीठासीन सभापति मिथुन रेड्डी ने संचालित की।

प्रमुख खबरें

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट