Parliament Monsoon Session | एसआईआर के खिलाफ एकजुट विपक्ष, संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन तेज

By रेनू तिवारी | Jul 29, 2025

विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के कई घटक दलों के सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) किए जाने का विरोध करते हुए मंगलवार को संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। संसद के ‘मकर द्वार’ के निकट हुए इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक, झारखंड मुक्ति मोर्चा और अन्य दलों के सांसद शामिल हुए। विपक्षी सांसदों ने ‘एसआईआर वापस लो’ और ‘लोकतंत्र की हत्या बंद करो’ के नारे लगाए। विपक्ष के सांसदों का कहना है कि इस विषय पर संसद में चर्चा होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: इजरायली हमलों से गाजा में बना दिल दहलाने वाला मंजर, 78 फलस्तीनियों ने गंवाई जान, गर्भवती महिला और नवजात की भी दर्दनाक मौत

21 जुलाई को मानसून सत्र की शुरुआत के बाद से पहली बार मंगलवार को लोकसभा में प्रश्नकाल सुचारू रूप से चला। बिहार में मतदाता सूची संशोधन और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की विपक्ष की मांग को लेकर सदन में बार-बार व्यवधान हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Operation Sindoor पर Congress Vs Congress, बोलने का मौका नहीं मिलने से Manish Tewari और Shashi Tharoor नाराज

विपक्षी सांसदों के हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोपहर लगभग 2 बजे राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बोलेंगे। 

प्रमुख खबरें

UNSC में UNHCR प्रमुख Barham Salih की अपील, संघर्ष रोकें ताकि 11.7 करोड़ विस्थापित लौट सकें घर

ओडिशा में गहरे दबाव के चलते कुदरत का कहर! भारी बारिश, भूस्खलन और उफान पर नदियां... लगभग 15 जहार लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया

India US Trade Agreement पर 90 फीसदी काम पूरा, अमेरिकी अधिकारी बोले जल्द हो सकता है समझौता

Hardik Pandya Suffers Fresh Injury | टीम इंडिया को बड़ा झटका! हार्दिक पंड्या फिर चोटिल, न्यूजीलैंड दौरे से बाहर,