संसद ने होम्योपैथी और भारतीय चिकित्सा प्रणाली की गुणवत्ता सुनिश्चित करने संबंधी विधेयक को दी मंजूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2020

नयी दिल्ली। संसद ने सोमवार को दो विधेयकों को मंजूरी दी जिसमें एक होम्योपैथी शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर एवं वहनीय बनाने तथा दूसरा देश भर में भारतीय चिकित्सा पद्धति से जुड़े पेशेवरों से संबंधित हैं। लोकसभा ने सोमवार को राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग विधेयक और भारतीय आयुर्विज्ञान प्रणाली आयोग विधेयक 2020 को मंजूरी दी। राज्यसभा में यह पहले ही पारित हो चुका है। अब निचले सदन से अनुमोदन के बाद तथा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मंजूरी के पश्चात कानून बन जायेगा। कुछ विपक्षी सदस्यों ने विधेयक का विरोध करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को इस बारे में व्यापक विचार विमर्श करने की जरूरत है। 

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का रेलवे को आदेश: Nilambur Nanjangud रेल लाइन की DPR 14 अक्टूबर तक करें तैयार

अन्याय के राजा का अनोखा विरोध... European Parliament में लगी डोनाल्ड ट्रंप की न्यूड विवादित सुनहरी मूर्ति, दुनिया भर में मचा हड़कंप | Golden Naked Trump Statue

Imphal East में RAF चौकी पर ग्रेनेड हमला, हेड कांस्टेबल घायल

S Jaishankar पहुंचे Ethiopia, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी पर होगी वार्ता