Parliament Security Breach: आत्मदाह करना चाहते थे संसद हमले के आरोपी? पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा

By अंकित सिंह | Dec 16, 2023

13 दिसंबर को संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने धुएं के डिब्बे के साथ लोकसभा कक्ष में कूदने की योजना पर फैसला करने से पहले आत्मदाह और पर्चे बांटने की योजना बनाई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, जो मामले की जांच कर रही है, भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रताप सिम्हा का बयान दर्ज करने की भी योजना बना रही है, जिन्होंने सुरक्षा का उल्लंघन करने वाले दो लोगों के लिए सदन में प्रवेश करने के लिए आगंतुक पास को अधिकृत किया था।

इसे भी पढ़ें: Parliament Security Breach: चारों आरोपियों को सात दिन की पुलिस रिमांड, कोर्ट में किया गया था पेश

जांच से अवगत दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘(लोकसभा कक्ष में कूदने की)इस योजना को अंतिम रूप देने से पहले उन्होंने (आरोपियों ने) कुछ ऐसे तरीके तलाशे थे जिनके जरिए वे प्रभावशाली तरीके से सरकार तक अपना संदेश पहुंचा सकें।’’ उन्होंने बताया कि आरोपियों ने सबसे पहले अपने शरीर को अग्निरोधक लेप से ढककर आत्मदाह करने पर विचार किया लेकिन फिर यह विचार त्याग दिया। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने संसद के अंदर पर्चे बांटने पर भी विचार किया, लेकिन आखिरकार संसद में धुआं फैलाने का विकल्प चुना। 

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की

केरल Assembly में आएगा वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का विधेयक, VD Satheesan ने दी जानकारी

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश