Parliament security breach: अगर प्लान A हो जाता फेल तो ललित झा ने तैयार रखा था बैकअप प्लान

By अंकित सिंह | Dec 16, 2023

क्या संसद में घुसपैठियों के पास कोई बैकअप योजना भी थी? संसद सुरक्षा उल्लंघन के तीन दिन बाद भी यह सवाल सबके जहन में है। ऐसे में एक बड़ी जानकारी सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि अगर पहली योजना फेल हो जाती तो 'मास्टरमाइंड' ललित झा के पास प्लान बी भी तैयार था। मास्टरमाइंड ने बताया कि अगर नीलम और अनमोल (घुसपैठिए) संसद के अंदर पहुंचने में असफल रहे तो महेश और कैलाश अलग-अलग दिशाओं से संसद की ओर आएंगे और फिर रंगीन बम जलाएंगे और कैमरों के सामने नारे लगाएंगे।

इसे भी पढ़ें: तस्वीरें सामने आने के बाद तृणमूल नेता ने दी सफाई, संसद सेंध केस के आरोपियों से संबंध से किया इनकार

संसद में सुरक्षा चूक के बारे में जानने के लिए महेश, ललित और कैलाश गेस्ट हाउस में लगातार टीवी देख रहे थे। ललित और महेश गुरुवार को खुद ही अधिकारियों के सामने आ गए। 2001 के संसद आतंकवादी हमले की बरसी पर क्रियान्वयन से पहले महीनों तक संसद सुरक्षा उल्लंघन की सावधानीपूर्वक योजना बनाई गई थी। 13 दिसंबर को दो लोग- सागर शर्मा और मनोरंजन डी शून्यकाल के दौरान सार्वजनिक गैलरी से लोकसभा कक्ष में कूद गये। एक सेकंड भी बर्बाद किए बिना, दोनों ने कनस्तरों से पीली गैस छोड़ी और सांसदों द्वारा काबू किए जाने से पहले सत्ता विरोधी नारे लगाए।

प्रमुख खबरें

Privacy पर छिड़ी बहस के बीच Meta का बड़ा एक्शन, AI Glasses में छेड़छाड़ पर बंद होगा Camera

Wimbledon में भारतीय टेनिस का नया सितारा, Arnav Paparkar 36 साल बाद Junior Quarter-Final में।

FIFA World Cup में रेफरी पर बड़ा बवाल, Argentina से हार के बाद मिस्र ने FIFA में दर्ज कराई शिकायत

Hormuz में हमलों से Crude Oil में लगी आग, US-Iran तनाव से भारत की भी बढ़ी टेंशन।