Parliament Security Breach: राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा, डेरेक ओ ब्रायन सस्पेंड, सभापति के पास जाकर कर रहे थे नारेबाजी

By अंकित सिंह | Dec 14, 2023

आज संसद में राज्यसभा सभापति के साथ झड़प के बाद तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ'ब्रायन को निलंबित कर दिया गया है। लोकसभा सुरक्षा उल्लंघन की घटना पर हंगामे के बीच सदन के सभापति के साथ झड़प के बाद तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ'ब्रायन को "अपमानजनक कदाचार" के लिए राज्यसभा से निलंबित किया गया है। गुरुवार को राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के एक घंटे बाद, विपक्षी सांसद संसद सुरक्षा उल्लंघन पर चर्चा की मांग करते हुए सदन के वेल में आ गए। सुरक्षा उल्लंघन पर चर्चा के लिए विपक्षी सांसदों ने दिन भर के लिए कामकाज स्थगित करने की मांग करते हुए 28 नोटिस दिए।

इसे भी पढ़ें: Parliament Winter Session Live Update: Parliament Security Breach में टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन सस्पेंड

इसके बाद, उच्च सदन ने ओ'ब्रायन को शेष सत्र के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव अपनाया। डेरेक ओब्रायन के निलंबन के बाद बृहस्पतिवार को राज्यसभा में हंगामा। सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों के नेताओं ने संसद की सुरक्षा में चूक के मामले को लेकर बृहस्पतिवार को एक बैठक की और सरकार से आग्रह किया इस मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह विस्तृत बयान दें तथा दोनों सदनों में इस विषय पर चर्चा कराई जाए।

प्रमुख खबरें

CWG 2026: Arundhati ने Gold जीता, Lovlina को Silver से करना पड़ा संतोष

Commonwealth Games: Gold Medal की बारिश! Priya, Sakshi ने India के लिए जीते Boxing Gold, बेटियों का कमाल

Litton Das की Australia टेस्ट में वापसी, Bangladesh क्रिकेट का बड़ा दांव

PoK पर ऐसा क्या बोले पाकिस्तानी? घसीटकर ले गई शहबाज की पुलिस