Parliament Security Breach: भाजपा सांसद के खिलाफ कार्रवाई चाहता है विपक्ष, संसद में अमित शाह के बयान की भी मांग

By अंकित सिंह | Dec 14, 2023

दो घुसपैठियों द्वारा लोकसभा के अंदर हंगामा मचाने के एक दिन बाद, कांग्रेस और भाजपा ने बड़े सुरक्षा उल्लंघन के लिए एक-दूसरे को दोषी ठहराया। कांग्रेस लगातार सांसद प्रताप सिम्हा के खिलाफ "सख्त" कार्रवाई की मां कर रही है जिनके जरिए घुसपैठ करने वालों का पास बना था। एकजुट विपक्ष संसद में केंद्रीय मंत्री अमित शाह के बयान पर भी अड़ा रहा और उनकी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनुपस्थिति पर सवाल उठाया। लोकसभा में सुरक्षा उल्लंघन की घटना को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के लोकसभा सांसद प्रताप सिम्हा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि मैं पूरी तरह से सरकार को दोषी मानता हूं। पिछली बार हमला हुआ था तो वे अंदर नहीं जा पाए लेकिन इस बार वे लोकसभा पहुंच गए। अगर हम अब भी चुप हैं तो हम हैं अपने कर्तव्यों का पालन नहीं कर रहे। विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों के नेताओं ने संसद की सुरक्षा में चूक के मामले को लेकर बृहस्पतिवार को एक बैठक की और सरकार से आग्रह किया इस मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह विस्तृत बयान दें तथा दोनों सदनों में इस विषय पर चर्चा कराई जाए। विपक्षी दलों की यह भी मांग है कि लोकसभा की दर्शक दीर्घा से सदन में कूदने वाले व्यक्ति को पास दिलाने के लिए अनुशंसा करने वाले भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के खिलाफ कार्रवाई की जाए। 

इसे भी पढ़ें: Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी, सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों पर उठे सवाल

लोकसभा में विपक्षी सदस्यों ने संसद सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को सरकार से जवाब की मांग करते हुए भारी हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही आरंभ होने के करीब 15 मिनट बाद अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। संसद पर आतंकी हमले की बरसी के दिन सुरक्षा में चूक विषय पर चर्चा कराने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग को लेकर विपक्षी सदस्यों ने बृहस्पतिवार को संसद में नारेबाजी और भारी हंगामा किया, जिसके चलते उच्च सदन की कार्यवाही भोजनावकाश से पहले दो बार स्थगित हुई। 

प्रमुख खबरें

India US Trade Deal अब समझौते के करीब, मतभेद सुलझा रहे दोनों देश: S Jaishankar

भारत मिडिल पावर नहीं, बल्कि पावर इन द मिडिल, जयशंकर की दो-टूक- अपने हितों के हिसाब से बनाएंगे नीतियां

Narendra Modi की सियासत के 25 साल: Indian Politics में कैसे स्थापित हुआ मोदी मार्ग?

Narnia Trailer | नार्निया का पहला ट्रेलर रिलीज, मार्वल यूनिवर्स से तुलना पर सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग, फैंस की मिली-जुली राय