चुनावी लाभ के लिए संसद सत्र? CWC Meeting में खरगे का आरोप- Modi Government कर रही MCC का उल्लंघन

By अंकित सिंह | Apr 10, 2026

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सरकार महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक को पास कराना चाहती है, ताकि इस बार के विधानसभा चुनावों में इसका श्रेय और फायदा लिया जा सके। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं की सीट संख्या में 50 प्रतिशत के अनुपात में वृद्धि की बात सामने आई है, परिसीमन के इस प्रस्ताव के गंभीर परिणाम होंगे, परिसीमन पर गहन विचार-विमर्श की जरूरत है। 

इसे भी पढ़ें: DK शिवकुमार का Actor Vijay पर तीखा हमला, बोले- वो एक अपरिपक्व राजनेता हैं

खरगे ने जोर देकर कहा कि इसलिए, इस बैठक के बाद, हम विपक्ष के अपने सहयोगियों के साथ भी इन मुद्दों पर चर्चा करके एक सामूहिक रणनीति तैयार करेंगे। हम एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे। खरगे की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, के सी वेणुगोपाल, जयराम रमेश और सचिन पायलट, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी सहित अन्य लोग शामिल हुए।

प्रमुख खबरें

Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन