Parliament: Rahul के बयान पर जबरदस्त हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित

By अंकित सिंह | Mar 13, 2023

विदेश में राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान को लेकर आज संसद के दोनों सदनों में जबरदस्त हंगामा हुआ। भाजपा राहुल गांधी से लगातार माफी की मांग करती रही। आपको बताने के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हुआ था। जैसे ही दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हुई, वैसे ही राहुल गांधी के बयान को लेकर हंगामा देखने को मिला। जिसके बाद सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा ब्रिटेन में की गई एक टिप्पणी, अडाणी समूह से जुड़े मामले पर जेपीसी गठित करने की मांग और कुछ अन्य विषयों को लेकर लोकसभा में हंगामा होने के कारण सोमवार को सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद अपराह्न करीब दो बजकर 10 मिनट पर दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।

गोयल ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में तब था जब प्रधानमंत्री को यह कहने के लिए मजबूर किया जाता है कि मैं भ्रष्टाचार नहीं रोक सकता क्योंकि यह गठबंधन सरकार है। सदन के नेता की इस टिप्पणी का कांग्रेस सहित कुछ अन्य विपक्षी दलों ने प्रतिकार करते हुए हंगामा किया। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने इस बात पर आपत्ति जताई और कहा कि जो नेता राज्यसभा के सदस्य नहीं हैं, उनके बारे में नेता सदन ने यहां टीका-टिप्पणी की और उन्हें सदन में बुलाने की बात कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi के समर्थन में Mallikarjun Kharge के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने विजय चौक तक निकाला मार्च

लोकसभा में भी हंगामा देखने को मिला। भाजपा सांसद अपने स्थान से ही ‘राहुल गांधी माफी मांगो’ के नारे लगाए। रक्षा मंत्री एवं सदन के उपनेता राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘ राहुल गांधी, जो इस सदन के सदस्य हैं, ने लंदन में जाकर भारत को बदनाम करने की कोशिश की है।’’ उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कहा है कि भारत में लोकतंत्र पूरी तरह से तहस नहस हो गया है और विदेशी ताकतों को आकर लोकतंत्र को बचाना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

24 घंटे में युद्ध न रुका, तो पूरी तरह मिटा देंगे वजूद, Iran का खौफनाक प्रण! महाविनाश की कगार पर दुनिया

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों पर विराम, BCCI सेक्रेटरी ने कहा- लॉर्ड्स वनडे रोहित का आखिरी मैच नहीं

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: किराए के मकान में एक ही परिवार के 5 सदस्यों के शव बरामद, आत्महत्या का शक

राम मंदिर दान गबन मामले में एसआईटी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी अपनी अंतरिम रिपोर्ट