TRP में छेड़छाड़ संबंधी खबरों को लेकर संसदीय समिति गंभीर, मुद्दे पर विस्तार से करेगी चर्चा: सूत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2020

नयी दिल्ली। कुछ चैनलों द्वारा ‘टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट्स’ (टीआरपी) में छेड़छाड़ करने संबंधी खबरों के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता वाली सूचना एवं प्रौद्योगिकी से जुड़ी, संसद की स्थायी समिति ने इस मुद्दे पर गौर करने का फैसला किया है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कांग्रेस सांसद और इस समिति के सदस्य कार्ति चिदंबरम ने थरूर से आग्रह किया था कि इस मामले पर विचार हो और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों को स्पष्टीकरण देने एवं उनकी ओर से उठाए सुधारात्मक कदमों के बारे में जानने के लिए समिति के समक्ष बुलाया जाए।  सूत्रों ने बताया कि टीआरपी में छेड़छाड़ संबंधी खबरों को लेकर समिति गंभीर है और वह इस पर विस्तार से चर्चा करेगी। 

प्रमुख खबरें

Jio Platforms समेत 12 कंपनियां अक्टूबर में ला रहीं IPO

बच्चों की सुरक्षा में निवेश करने वाली AI कंपनियों को प्रोत्साहन मिले: WEF विशेषज्ञ Cathy Li

Congress सांसद Bimol Akoijam पर यौन उत्पीड़न के आरोप, Bansuri Swaraj ने Rahul Gandhi से पूछे सवाल

Thane Police ने सेक्स रैकेट से टीवी एक्ट्रेस को छुड़ाया, महिला गिरफ्तार