संसदीय समिति ने ट्विटर सीईओ को 25 फरवरी को पेश होने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2019

नयी दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग से संबंधित संसद की स्थायी समिति ने ने ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जैक डोरसी को 25 फरवरी को समिति के समक्ष उपस्थित होने को कहा है। समिति के अध्यक्ष अनुराग सिंह ठाकुर ने सोमवार को यह जानकारी दी। ट्वीटर के मुख्य कार्यकारी समिति के समक्ष उपस्थित होना था लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए। सूत्रों के अनुसार समिति के सदस्यों ने इसे गंभीरता से लिया है। 

समिति के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि ट्विटर प्रमुख एवं अन्य प्रतिनिधियों को 25 फरवरी को पेश होने के लिये कहा गया है। ट्विटर के स्थानीय कार्यालय के प्रतिनिधि समिति के समक्ष पेश होने के लिये संसद की एनेक्सी में पहुंचे थे लेकिन उन्हें बैठक में नहीं बुलाया गया। समिति की बैठक पहले सात फरवरी को होने वाली थी। ट्विटर सीईओ तथा अन्य अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिये इसे टालकर बैठक की तिथि 11 फरवरी कर दी गयी थी।

प्रमुख खबरें

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की हत्या, 18 वर्षीय बेटे अरमान को पुलिस ने पकड़ा

Khalid Jamil की Team India का Panama के खिलाफ Bengaluru में पहला Football मुकाबला