कसौटी जिंदगी की के पार्थ समथान के हाथ लगी बॉलिवुड की बड़ी फिल्म, आलिया भट्ट के अपोजिट होगा रोल!

By निधि अविनाश | Sep 09, 2020

टीवी इंडस्ट्री का सबसे फैमस सिरियल कसौटी जिंदगी की के लीड एक्टर पार्थ समथान जल्द ही इस सिरियल को छोड़ सकते है लेकिन उन्होंने अभी तक इससे संबधित कोई अधिकारिक अनाउंसमेंट नहीं किया है। वहीं इस खबर को लेकर काफी चर्चा भी हो रही है कि वह बॉलिवुड में बहुत जल्दी ही डेब्यू करने वाले है। जी हां, एक खबर के मुताबिक, कसौटी जिंदगी की के अनुराग बासु उर्फ पार्थ समथान बॉलिवुड की एक बड़ी फिल्म में नजर आने वाले है और शायद यहीं कारण है की वह इस सिरियल को अलविदा कहने वाले है।

कहा जा रहा है कि उन्होंने बॉलिवुड की एक बड़ी फिल्म साइन की है और वह इस फिल्म को लेकर भी काफी उत्साहित नजर आ रहे है। बता दें कि पार्थ ने जिस बॉलिवुड मूवी को साइन किया है वह संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगुबाई काठियावाड़ी है और वह इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ लीड रोल में नजर आ सकते है। वहीं ये भी कहा जा रहा है कि आलिया के ऑपिजिट टीवी के एक्टर शान्तनु  माहेश्वरी को कास्ट किया जा सकता है।गौरतलब है कि इस रोल के लिए इमरान हाशमी और कार्तिक आर्यन को भी कास्ट करने की बात चल रही थी। 

इसे भी पढ़ें: सुशांत केस: रिया की जमानत अर्जी कोर्ट में खारिज़, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजी गईं

 आलिया भट्ट इस फिल्म में गंगूबाई काठियावाड़ी का किरदार निभा रही है और इसकी शूटिंग मार्च महीने में शुरू होने वाली थी लेकिन कोरोना लॉकडाउन के कारण शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ गया। बता दें कि ये फिल्म  हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' पर आधारित है।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा