ED ने पूछताछ के बाद पार्थ चटर्जी को किया गिरफ्तार, मेडिकल के लिए पहले अस्पताल ले जाया गया

By रेनू तिवारी | Jul 23, 2022

ED ने पूछताछ के बाद पार्थ चटर्जी को किया गिरफ्तार, मेडिकल के लिए पहले अस्पताल ले जाया गया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को दो मंत्रियों समेत करीब एक दर्जन लोगों के घरों पर एक साथ छापेमारी की और भारी मात्रा में नकदी जब्त की।  केंद्रीय एजेंसी ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि रकम कहां से बरामद की गई। एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा कि अधिकारियों ने यहां पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ मंत्री पार्थ चटर्जी के आवास पर छापा मारा और शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के संबंध में उनसे 11 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम अभी भी कोलकाता में पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के आवास पर मौजूद है। एसएससी भर्ती घोटाले के सिलसिले में टीम कल से यहां है। पार्थ चटर्जी ने डॉक्टरों को फोन किया, तबीयत ठीक नहीं होने की शिकायत की जिसके बाद शनिवार सुबह दो डॉक्टर कोलकाता नकटला स्थित पार्थ चटर्जी के आवास पर गए।

बीजेपी का ममता सरकार पर सीधा निशाना

भाजपा नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर ममता का वीडियो शेयर करते हुए पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा ही हाल ही में ममता बनर्जी ने पार्थ चटर्जी कीजमकर तारीफ की थी। यह केवल अकेले  पार्थ चटर्जी नहीं कर सकते। इसमें ममता बनर्जी का भी सहयोग पार्थ को प्राप्त हैं। उन्होंने लिखा- हाल ही में खुले मंच से ममता बनर्जी ने पार्थ चटर्जी के करीबी सहयोगी की प्रशंसा की। जिनके आवासीय परिसर से ईडी ने 20 करोड़ की एक राशि जब्त कीय़ ममता उन्हें और उनके द्वारा किए जा रहे "अच्छे काम" के बारे में जानती थीं। कोई गलती न करें, पार्थ अपनी मर्जी से घोटाला नहीं कर रहा था।

ईडी के अधिकारियों ने राज्य के उत्तरी हिस्से में कूचबिहार जिले में एक अन्य मंत्री परेश अधिकारी के घर का भी दौरा किया और उनके परिवार के सदस्यों से बात की। वह (मंत्री) इस समय कोलकाता में हैं। इसके अलावा, उन्होंने पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) के पूर्व सलाहकार शांति प्रसाद सिन्हा, पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष कल्याणमय गांगुली और नौ अन्य लोगों के घरों पर एक साथ छापे मारे। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) उच्च न्यायालय के निर्देश पर पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग की सिफारिशों पर सरकार द्वारा प्रायोजित व सहायता प्राप्त स्कूलों में समूह सी और डी के कर्मचारियों व शिक्षकों की भर्ती में हुई कथित अनियमितताओं की जांच कर रहा है। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय इस मामले से संबंधित कथित धनशोधन की तफ्तीश में जुटा है। एजेंसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया, “ईडी पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग और पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड में भर्ती घोटाले से जुड़े विभिन्न परिसरों में तलाशी अभियान चला रहा है।” एजेंसी ने एक कमरे के अंदर भारी मात्रा में नकदी का ढेर लगे होने की चार तस्वीरें साझा कीं। हालांकि, उसने यह नहीं बताया कि रकम कितनी थी और कहां मिली। सूत्र ने कहा कि ईडी के कम से कम सात से आठ अधिकारी सुबह लगभग साढ़े आठ बजे चटर्जी के आवास नकतला पहुंचे और पूर्वाह्न 11 बजे तक छापेमारी की। इस दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कर्मी बाहर तैनात रहे।

प्रमुख खबरें

Bombay High Court से Imran Khan को राहत, Leave India नोटिस पर लगी रोक

Sensex में 905 अंकों का उछाल, Nifty 22900 के पार बंद

PNB Greater Noida शाखा में करोड़ों का फर्जीवाड़ा, 16 शिकायतों पर FIR, 5 कर्मचारी सस्पेंड

कॉन्सर्ट पर मत ले जाओ, वीर पहाड़िया को Janhvi Kapoor ने दी ऐसी डेटिंग सलाह, छिड़ी बहस